Posts

Showing posts from February, 2026

खामेनेई की मौत के बाद भारत तक पहुंच गई प्रदर्शन की आग, कश्मीर में सड़कों पर उतरे लोग

ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत को बाद प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। ईरान में हजारों लोग सड़कों पर उतरे हैं। वहीं कश्मीर में भी लोगों ने सड़क पर उतरकर इस हमले का विरोध किया है।  from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/h7FypIG

कल 410 फ्लाइट कैंसिल, आज 444 की संभावना; इजरायल-ईरान युद्ध के कारण थमी रफ्तार

एयरलाइंस को सलाह दी गई है कि वे फिलहाल 11 देशों के हवाई क्षेत्र का उपयोग करने से बचें। इन देशों में ईरान, इजरायल, लेबनान, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), सऊदी अरब, बहरीन, ओमान, इराक, जॉर्डन, कुवैत और कतर शामिल है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/iXSlmoH

इसी महीने दौड़ेगी देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, जानें क्या होगा रूट

पहली बार ट्रेन में बोल्स्टरलेस बोगियों (कोच) का इस्तेमाल हुआ है, जो 160 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार पर भी चाय का कप टेबल से नहीं गिरने देंगी। हवाई जहाज की तर्ज पर इसमें बायो-वैक्यूम टॉयलेट्स और टच-फ्री नल दिए गए हैं। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/dZMigKs

मोस्ट फेवर्ड नेशन को लेकर भारत-EU में समझौता, जानें इसके कितने फायदे

एक अनुमान है कि 2032 तक भारत को होने वाला यूरोपीय निर्यात दोगुना हो जाएगा और यूरोपीय कंपनियों को सालाना लगभग 4 बिलियन यूरो की बचत होगी। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/uR9FOaK

अंडमान-निकोबार में और भी ज्यादा मजबूत होगी सेना, उपराज्यपाल ने बताया पूरा प्लान

अंडमान-निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल रिटायर एडमिरल डीके जोशी ने कहा कि आने वाले तीन वर्षों में नए एयरपोर्ट से उड़ाने शुरू हो जाएंगी। यह एयरपोर्ट न केवल द्वीप समूह के टूरिज्म के लिए उपयोगी होगा, बल्कि भारतीय सैन्य पहुंच को भी बढ़ाएगा। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/L1ro8EW

केरल कैसे हुआ केरलम, नाम बदलने का किसका था आइडिया? जानें इनसाइड स्टोरी

उनका तर्क है कि 'केरलम' शब्द राज्य की मलयाली पहचान, संस्कृति और इतिहास को अधिक सटीक रूप से दर्शाता है। यह बदलाव केवल नाम का नहीं, बल्कि क्षेत्रीय गौरव को सम्मान देने का प्रयास है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/OHYpvaM

NCERT बुक विवाद पर प्रधानमंत्री नाराज, CJI बोले- न्यायपालिका लहूलुहान हो गया; बड़ी बातें

सुप्रीम कोर्ट ने कक्षा 8वीं की इस सोशल साइंस की किताब पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि पुस्तक की सभी प्रतियों को तुरंत जब्त किया जाए। सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म से इस कंटेंट को तुरंत हटाया जाए। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/XwiVOEL

असम में चुनावी रणभेरी से पहले डील पक्की, NDA में किसे कितनी सीट? अंतिम तारीख तय

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को विधानसभा चुनावों के लिए सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन के भीतर सीट-बंटवारे के समझौते को अंतिम रूप देने के लिए नई तारीख 10 मार्च तय की है। महज चार दिन पहले ही उन्होंने घोषणा की थी कि यह समझौता पूरा हो चुका है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/xvmTNga

इजरायली संसद में PM मोदी का ऐतिहासिक भाषण, गाजा शांति पहल का भी किया समर्थन

मोदी की इस यात्रा के दौरान भारत और इजरायल कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर करने वाले हैं। गुरुवार को दोनों देश रक्षा, सुरक्षा, नवाचार और आर्थिक सहयोग के क्षेत्रों में अपने रिश्तों को एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/rtIKmX0

छात्रों के लिए तोहफा, गोवा में केजरीवाल ने किया ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन; फ्री कोचिंग भी मिलेगी

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गोवा के बेनाउलिम स्थित अवर लेडी ऑफ पट्रोसिनियो कम्युनिटी सेंटर में एक भव्य ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। यह पहल स्थानीय विधायक कैप्टन वेंजी वीगास द्वारा शुरू की गई है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/weBELGI

बांग्लादेश में BNP सरकार बनते ही नई शुरुआत, 18 महीने बाद कोलकाता- ढाका- अगरतला बस सेवा बहाल

बांग्लादेश में लगभग 18 महीने से जारी राजनीतिक उथल-पुथल के कारण स्थगित की गई कोलकाता-अगरतला बस सेवा मंगलवार को फिर से शुरू हो गई। त्रिपुरा के परिवहन मंत्री सुशांत चौधरी ने अखौरा एकीकृत जांच चौकी पर यात्रियों का स्वागत किया। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/0r4gk93

जिंदगी बचाने को भरी थी उड़ान, झारखंड एयर एम्बुलेंस क्रैश में किन 7 लोगों की मौत?

रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एंबुलेंस सोमवार शाम झारखंड के चतरा जिले के घने जंगलों में क्रैश हो गई। विमान में मरीज और चालक दल सहित 7 लोग सवार थे। एंबुलेंस के उड़ान भरने के 20 मिनट बाद उसका एटीसी से संपर्क टूट गया था। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/xflecPD

पाकिस्तान में रह रहे गैंगस्टर की गुस्ताखी, पुलिसकर्मियों की हत्या का वीडियो पोस्ट किया

पाकिस्तान में रह रहे एक गैंगस्टर ने सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो पोस्ट किया है जिसमें एक अज्ञात शूटर पुलिसकर्मियों में से एक पर बेहद करीब से गोली चलाते हुए दिखाई दे रहा है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/TeGChVR

टूरिस्ट गाड़ियों को 2 माह में एक बार अपने राज्य ले जाना जरूरी, परिवहन मंत्रालय ने लगाई नई शर्त

टूरिस्ट गाड़ियों को अब 60 दिनों के भीतर कम से कम एक बार अपने पंजीकरण वाले राज्य में जरूर लौटना पड़ेगा। ऐसा न करने पर उन पर जुर्माना लगाया जा सकता है। परिवहन मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन में यह शर्त लगाए जाने से ट्रांसपोर्टरों में नाराजगी है।   from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/4ySjZqb

अजित पवार विमान हादसे की जांच CBI को देने का अनुरोध, सीएम देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान

महाराष्ट्र सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पिछले महीने उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच का आदेश देने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को यह जानकारी दी। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/hxnfCqL

शॉर्टकट से ट्रेन टिकट बुक की तो IRCTC आईडी होगी ब्लॉक, रेलवे का क्या प्लान

ऑनलाइन रेल टिकट बुकिंग के दौरान शॉर्टकट अपनाने से आपकी आईआरसीटीसी आईडी ब्लॉक हो सकती है। समय से पहले बुकिंग प्रक्रिया पूरा करने पर यह कार्रवाई की जा सकती है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/Ovq9HfT

AI समिट में शर्टलेस प्रदर्शन पर कांग्रेस को विपक्षी पार्टियों ने ही घेरा, किसने क्या कहा?

AI समिट में युवा कांग्रेस द्वारा किए गए हंगामे को लेकर अन्य विपक्षी पार्टियां कांग्रेस के खिलाफ खड़ी हो गई हैं। मायावती से लेकर जगन मोहन रेड्डी और अखिलेश यादव ने भी कांग्रेस के इस कदम की कड़ी आलोचना की है और कहा कि इससे देश की छवि को नुकसान पहुंचता है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/hqELY31

SIR के मामलों में तेजी लाने के लिए ऐक्शन में कलकत्ता हाई कोर्ट, जजों की छुट्टियां रद्द

SIR से जुड़े मामलों को तेजी के साथ खत्म करने के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट ने एक असाधारण फैसला लेते हुए जिला एवं सत्र न्यायालय के जजों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला लिया गया कि 21 फरवरी से लेकर 9 मार्च तक कोई भी जज छुट्टी पर नहीं जाएगा। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/O8MdLF2

हिंदू कोई धर्म नहीं है, हिंदू राष्ट्र क्यों कहते हैं? दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान

दिग्विजय सिंह ने टी-20 विश्व कप में भारतीय क्रिकेटरों की ओर से पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने के मुद्दे पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, ‘उन्हें हाथ मिलाना चाहिए। यह खेल भावना है। खेल के मैदान पर राजनीति नहीं हावी होनी चाहिए।' from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/a1Iy5ml

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी नरम नहीं हुए ट्रंप के तेवर, बोले- भारत देगा टैरिफ, US नहीं

अमेरिका के इस रुख और अदालती फैसले के बाद भारत में राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/Yahtb9f

क्या AI से नौकरियां जाने का खतरा? ओपनएआई के CEO का बड़ा बयान, एलन मस्क पर भी बोले

AGI और सुपरइंटेलिजेंस पर सैम ऑल्टमैन ने कहा कि एजीआई अब काफी करीब लगता है, जबकि एएसआई कुछ साल दूर है। उन्होंने कहा कि सुपरइंटेलिजेंस पर किसी एक देश या कंपनी का कंट्रोल नहीं होना चाहिए, क्योंकि इससे असंतुलन पैदा होगा। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/gSEPqjY

क्या भारत पर लगेगा जीरो टैरिफ? अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के ट्रंप के फैसले को रद्द करने का क्या असर

यह फैसला वैश्विक व्यापार पर असर डालने वाला है, क्योंकि ट्रंप ने IEEPA का इस्तेमाल व्यापार असंतुलन और फेंटानिल जैसे मुद्दों को लेकर टैरिफ लगाने के लिए किया था। हालांकि, स्टील और एल्यूमिनियम पर अलग कानूनों के तहत लगे टैरिफ बरकरार रहेंगे।  from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/nuqj5Z1

ऑपरेशन सिंदूर पर ट्रंप का नया दावा, कहा- भारत-पाक संघर्ष में गिरे 11 फाइटर जेट

ट्रंप ने केवल सैन्य मध्यस्थता ही नहीं बल्कि आर्थिक दबाव का भी दावा किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने दोनों देशों के नेताओं को फोन कर चेतावनी दी थी कि अगर युद्ध नहीं रुका, तो अमेरिका उनके साथ व्यापारिक रिश्ते खत्म कर देगा। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/U751SPf

'सर्वोच्च क्रूरता'; जुड़वां शिशुओं को मां से अलग करने पर भड़का SC, क्या है मामला?

वैवाहिक विवाद के बाद एक मां को उसके 6 महीने के जुड़वां बच्चों से अलग कर देने की घटना पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई है। कोर्ट की तरफ से इसे सुप्रीम क्रूरता कहा गया है। पीठ ने कहा कि कोई भी दाई या दादी शिशुओं की देखभाल उस तरह नहीं कर सकतीं जैसे एक मां कर सकती है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/UaotTVB

ISRO के पूर्व अधिकारी ने तौलिए से गला घोंटकर पत्नी को मारा, आत्महत्या की कोशिश

बेंगलुरू में एक इसरो के पूर्व अधिकारी ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि हत्या करने के बाद आरोपी खुदकुशी करने की योजना बना रहा था। वह पिछले कई सालों से डिप्रेशन से जूझ रहा है। दंपत्ति की बेटी, जो कि अमेरिका में रहती है, उसे सूचना दे दी गई है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/3aWz7R4

ईद-उल-फितर के लिए मिले तीन दिनों की छुट्टी, अधीर रंजन चौधरी का ममता बनर्जी को लेटर

चौधरी ने यह भी मांग की कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करे कि इस दौरान आवश्यक वस्तुओं की कीमतें नियंत्रित रहें, ताकि मुस्लिम समुदाय के लोगों को रमजान के दौरान किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/6LHAW3U

केवल भाजपा के सीएम ही देते हैं हेट स्पीच? SC ने सिब्बल से पूछे तीखे सवाल, CJI ने दी नसीहत

सुप्रीम कोर्ट ने हेट स्पीच पर दायर जनहित याचिका की आलोचना की है। कोर्ट ने कहा कि केवल बीजेपी नेताओं को निशाना बनाना गलत है, याचिका निष्पक्ष होनी चाहिए। कपिल सिब्बल ने याचिका में संशोधन के लिए समय मांगा। पढ़ें पूरी खबर। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/dWHNz5i

रोज 10 बीड़ी पीने से आया स्ट्रोक, दिव्यांग पेंशन की मांग रहे पूर्व सैनिक से बोला सुप्रीम कोर्ट

अपीलकर्ता सर्वेश कुमार को ब्रेन स्ट्रोक आया था। ऐसे में वह यह दावा कर दिव्यांग पेंशन की मांग कर रहे थे कि उनकी ऐसी स्थिति सैन्य सेवा के चलते हुई है। उनकी याचिका को AFT ने खारिज कर दिया था। शीर्ष न्यायालय मेडिकल रिपोर्ट और मेडिकल बोर्ड की राय पर गौर किया। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/80fwGXM

जुबिन गर्ग मौत मामला: सुनवाई की रफ्तार से नाखुश है पत्नी, क्या बोले सरकारी वकील?

दिवंगत गायक जुबिन गर्ग की पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग और लोक अभियोजक ( सरकारी वकील ) जियाउल कमर ने कामरूप महानगर जिला एवं सत्र न्यायालय में गायक की मौत से जुड़े मामले की सुनवाई की धीमी गति पर सोमवार को नाखुशी जताई। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/FXdKLTt

टीपू सुल्तान विवाद, बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में पथराव; कम से कम 9 घायल

महाराष्ट्र में कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने टीपू सुल्तान की तुलना छत्रपति शिवाजी महाराज से कर दी थी। इसके बाद बीजेपी कांग्रेस पर आक्रामक है। पुणे में सपकाल के खिलाफ  शिकायत भी दर्ज करवाई गई है।  from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/shEXl9A

संयम की सराहना करते हैं, ऑपरेशन सिंदूर का नाम आते ही US अधिकारी ने की भारत की तारीफ

US के एडमिरल सैमुअल जे पपारो वर्तमान में नई दिल्ली की यात्रा पर हैं। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के हित समान हैं और दोनों पक्ष विशेष रूप से समुद्री क्षेत्र में रक्षा और सैन्य संबंधों को और मजबूत करने पर विचार कर रहे हैं। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/fWylipg

यूपीए की गलतियां...मनमोहन सरकार पर जमकर बरसे पीएम मोदी, क्या कहा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहाकि यूपीए सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन के कारण भारत व्यापार वार्ताओं में मजबूती से अपना पक्ष नहीं रख सका। इस वजह से एक भी बातचीत निष्कर्ष तक नहीं पहुंच सकी। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/blutgSR

ट्रंप के कहने पर रोकी रूसी तेल की खरीद? US-भारत डील पर क्या बोले जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि किस देश से और कितनी मात्रा में रूसी तेल खरीदना है। यह तेल कंपनियां और लागत तय करती है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि तेल खरीद और सुरक्षा जरूरतों के लिए भारत हमेशा से रणनीतिक स्वायत्तता का उपयोग करता है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/ciKPTJX

क्या ढाका जाएंगे प्रधानमंत्री? बांग्लादेश में तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी का न्योता

सूत्रों के अनुसार बांग्लादेश ने तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया गया है। हालांकि 17 फरवरी को ही पीएम मोदी फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ अहम बैठ करने वाले हैं, ऐसे में उनका जाना बेहद मुश्किल है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/EANfHj1

पिता ने ढाई साल के बेटे को 1 लाख रुपये में बेचा, घटना का वीडियो वायरल होते ही हंगामा

वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। नीलगिरी के उपमंडल पुलिस अधिकारी प्रमोद कुमार मलिक ने कहा, 'बच्चे को चिमिनीभाटी क्षेत्र से बचाया गया और उसे बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया। आगे की जांच जारी है।'  from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/Oy45hgv

समझौते पर साइन ना करें, अहमदाबाद AI-171 मामले में वकील की पीड़ितों को सलाह; क्या वजह?

एयर इंडिया AI-171 क्रैश के 105 से ज्यादा पीड़ित परिवारों की ओर से वकील चक एन. चिओनुमा ने एयरलाइन की ओर से दी गई सेटलमेंट की शर्तों पर साइन न करने की सलाह दी है। क्या है वजह? इस रिपोर्ट में जानें… from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/fXFHc8K

लिव-इन पार्टनर ने दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

सर्वोच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति संजय करोल और न्यायमूर्ति एन के सिंह की पीठ ने एक डॉक्टर लोकेश बी.एच. द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई की। लोकेश ने फरवरी 2000 में नवीना से शादी की थी। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/QnMzFyq

चुनावी ट्रस्ट से मिले चंदे से मालामाल हुई BJP, 82 फीसदी आया हाथ; कांग्रेस का क्या हाल?

एडीआर के नए आंकड़ों के मुताबिक इस वित्त वर्ष 2024-25  में चुनावी ट्रस्ट से  भारतीय जनता पार्टी को सबसे ज्यादा चंदा मिला है। कुल चंदे का करीब 82 फीसदी भाजपा को मिला है, जबकि कांग्रेस को करीब 8 फीसदी चंदा मिला है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/GT1UnKw

भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद किया तो क्या नुकसान होगा?

भारत और अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते पर चर्चा हो रही है। ट्रंप ने भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ को 50% से घटाकर 18% करने की घोषणा की। अमेरिका चाहता है कि भारत रूस के बजाय वेनेजुएला से तेल खरीदे।... from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/wXzuC05

PMO हुई पुरानी बात, अब सेवा तीर्थ से चलेगी देश की सरकार, आज PM मोदी करेंगे उद्घाटन; देखें तस्वीरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नए सरकारी भवनों का उद्घाटन करने वाले है। इन भवनों के परिसर को सेवा तीर्थ का नाम दिया गया है। इसमें प्रधानमंत्री कार्यालय, राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय और कैबिनेट सचिवालय स्थित हैं। दशकों तक देश की सरकारों के फैसलों का गवाह रहा साउथ ब्लॉक अब इतिहास बनने जा रहा है । from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/IPdbLin

किसी को अरावली छूने भी ना देंगे, किस पर बिदके CJI सूर्यकांत; जंगल सफारी प्रोजेक्ट कर दिया रिजेक्ट

CJI की अगुवाई वाली बेंच ने कहा कि हम एक्सपर्ट नहीं हैं। एक्सपर्ट्स अरावली की परिभाषा तय करेंगे। जब तक अरावली रेंज की परिभाषा फाइनल नहीं हो जाती, हम किसी को भी अरावली को छूने नहीं देंगे। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/pf6bSoQ

2014 से अब तक पाकिस्तान से कितने भारतीय मछुआरे लौटे? संसद में सरकार ने दी ये जानकारी

राज्यसभा में सरकार ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र सरकार के निरंतर प्रयासों के कारण 2014 से अब तक पाकिस्तान से 2661 भारतीय मछुआरे स्वदेश वापस आए हैं। उच्च सदन में विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/fkKbYHG

क्या होता है तलाक-ए-हसन? सुप्रीम कोर्ट ने की ऐतिहासिक पहल, CJI ने मध्यस्थता के लिए भेजा

मामले की शुरुआत 2022 में हुई जब वकील पति ने पहली बार एक महीने के अंतर पर तीन बार तलाक कहना तलाक-ए-हसन की प्रक्रिया अपनाई। बेनजीर हीना ने शीर्ष अदालत में तलाक-ए-हसन की वैधता को चुनौती दी। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/En4zkCB

क्या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संसद सत्र में भाग ले सकते हैं सांसद, लोकसभा ने दिया जवाब

मुख्य न्यायाधीश शील नागू की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने पूछा था क्या कोई सांसद सत्र में डिजिटल माध्यम से भाग ले सकता है। इससे पहले अमृतपाल सिंह ने संसद के बजट सत्र में भाग लेने के लिए पैरोल का अनुरोध करते हुए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/G1qe63B

एयर इंडिया 171 के पायलट ने 'जानबूझकर बंद किए फ्यूल स्विच', इटली के अखबार का दावा

इटली के एक अखबार ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भारतीय जांचकर्ता अपनी रिपोर्ट में इस बात को उजागर कर सकते हैं कि एयर इंडिया 171 एक पायलट की वजह से हादसे का शिकार हो गई थी।  from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/hV0OcDE

काम नहीं तो वेतन नहीं, तमिलनाडु सरकार ने क्यों दी कर्मचारियों को चेतावनी?

केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार श्रम संहिताओं के विरोध में 12 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा गुरुवार को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। इसके कारण बैंकिंग और अन्य जनसेवा क्षेत्रों पर असर पड़ने की संभावना है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/KWBkqg8

चीन में प्रति 10 लाख की आबादी पर 300 जज, भारत में सिर्फ 22; सबसे कम बिहार में

कानून मंत्रालय ने अनुसार सुप्रीम कोर्ट में प्रति 10 लाख जनसंख्या पर जज की संख्या 0.028 है, जबकि उच्च न्यायालयों में 0.92 है। सुप्रीम कोर्ट में जजों की स्वीकृत क्षमता 34 है और फिलहाल 33 जज कार्यरत हैं। जबकि उच्च न्यायालयों में जजों की स्वीकृत क्षमता 1122 है और लगभग 300 पद खाली हैं। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/sKZbBHG

दो वंदे भारत ट्रेनें होंगी ठप, एक नई होगी शुरू; जानिए किस रूट पर होगा लागू

Vande Bharat Trains Update: रेलवे मंत्रालय ने वंदे भारत ट्रेनों को लेकर कुछ अहम घोषणाएं की हैं। इनमें एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होने की जानकारी दी गई है। वहीं, दो अन्य वंदे भारत ट्रेनों के इस हफ्ते से बंद होने की सूचना भी दी गई है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/wKfIrJO

सभी 136 विधायकों का समर्थन हासिल, मुख्यमंत्री पद की खींचतान को लेकर क्या बोले डीके शिवकुमार

कांग्रेस के पास कर्नाटक विधानसभा में कुल 136 विधायक हैं, जो बहुमत का आंकड़ा है। शिवकुमार का दावा है कि इन सभी विधायकों का भरोसा उन पर है, जो मुख्यमंत्री पद की दौड़ में उनकी स्थिति को मजबूत करता है।  from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/I8BhAey

ये बैंक अब एक बोझ बनते जा रहे हैं, 54 हजार करोड़ रुपये का गबन देख CJI सूर्यकांत हैरान

सुप्रीम कोर्ट में पीठ ने कहा कि डिजिटल धोखाधड़ी के जरिये गबन की गई धनराशि कई छोटे राज्यों के बजट से अधिक है। अदालत ने कहा कि इस तरह के अपराध बैंक अधिकारियों की मिलीभगत या उनकी लापरवाही के कारण हो सकते हैं। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/jgJMtnq

लापता मामलों पर यूपी अधिकारियों से हाई कोर्ट ने पूछे सवाल

लखनऊ हाईकोर्ट में एक सुनवाई के दौरान पता चला कि उत्तर प्रदेश में पिछले दो साल में एक लाख से ज्यादा लोग लापता हुए हैं। कोर्ट ने राज्य सरकार से विस्तृत जानकारी मांगी है। हाईकोर्ट ने पुलिस की निष्क्रियता... from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/tGRvAgF

चंद्रयान-4 को लेकर ISRO को मिली बड़ी सफलता, धरती पर वापस लौटेगा भारत का यह मिशन

चंद्रयान-4 मिशन को लेकर इसरो को बड़ी कामयाबी मिली है। चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर की मदद से चांद के दक्षिणी ध्रुव पर ऐसी जगह की तलाश कर ली गई है जहां इस मिशन को उतारा जा सकता है। इस मिशन को धरती पर वापस भी लाना है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/0IUrogK

क्या रूस छोड़कर अमेरिका से तेल खरीदना होगी भारत की मजबूरी, सरकार ने दिया जवाब

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत को अगले पांच वर्षों में अमेरिका से 500 अरब डॉलर मूल्य की वस्तुएं खरीदने में कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने इसे एक अत्यंत रूढ़िवादी आंकड़ा बताते हुए कहा कि यह संख्या उस देश के लिए बहुत कम है, जो 30 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य रखता है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/YTc9hAL

ऐतिहासिक जीत पर बधाई... पीएम मोदी ने सनाए ताकाइची को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची को प्रतिनिधि सभा (निचले सदन) के चुनाव में उनकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। रविवार को जापान में हुए संसदीय चुनाव में प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की पार्टी के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलना लगभग तय हो गया है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/EZmNpA1

बेटियों ने किया 'भरोसे का कत्ल', हाईकोर्ट ने वापस छीन ली पिता के तोहफे में दी गई जमीन

अदालत ने इस बात पर जोर दिया कि चूंकि वेंकटैया अनपढ़ थे और दस्तावेज बेटियों द्वारा तैयार किए गए थे, इसलिए बेटियों द्वारा 'देखभाल की शर्त' को लिखित रूप में न डालना उनकी दुर्भावना को दर्शाता है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/rsQWqxB

पस्त हो जाएंगे चीन और पाकिस्तान, 114 राफेल विमान खरीदने की तैयारी में भारत

भारत वायुसेना की ताकत बढ़ाने की दिशा में लगातार काम कर रहा है। इमैनुएल मैक्रों के दौरे से पहले ही रक्षा खरीद परिषद 114 राफेल खरीद को मंजूरी दे सकती है। वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति के भारत आने पर इसे फाइनल आकार दिया जा सकता है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/Elh6sf9

500 अरब डॉलर का सवाल! क्या-क्या खरीदेगा भारत, डिमांड पूरी कर पाएंगी US की कंपनियां?

भारत अब अपनी तेल जरूरतों के लिए रूस के बजाय अमेरिकी तेल को प्राथमिकता देने की ओर बढ़ रहा है। भारत अब इंडोनेशिया से आने वाले 'कोकिंग कोल' की जगह अमेरिकी कोयले को तरजीह दे सकता है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/Vlzfsxn

पाकिस्तान में नमाज के दौरान हुए ब्लास्ट में भारत का हाथ? पड़ोसी के आरोपों पर क्या बोला विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत ऐसे हर आरोप को खारिज करता है, जिसे उसने बेबुनियाद और बेकार बताया। भारत ने बम धमाके को निंदनीय बताया और जानमाल के नुकसान पर दुख जताया। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/5BDo1Zp

25% टैरिफ हटाने के फैसले पर ट्रंप ने किए हस्ताक्षर, भारत-US के बीच अंतरिम ट्रेड डील भी जारी

भारत सरकार के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के अनुसार, इस अंतरिम समझौते को मार्च के मध्य तक एक औपचारिक कानूनी दस्तावेज में बदल दिया जाएगा, जिससे व्यापार के नए नियम पूरी तरह लागू हो जाएंगे। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/gWzfe86

बंगाल में बीएलओ की मौत, परिवार ने एसआईआर के कार्यभार को बताया कारण

उनके परिवार के सदस्यों ने यह भी कहा कि मुखोपाध्याय को उम्र संबंधी बीमारियां थीं और वह बीएलओ के कर्तव्यों को निभाने के लिए अनिच्छुक थीं, लेकिन उनके पास प्रशासनिक आदेशों का पालन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/XDwGajR

सुप्रीम कोर्ट बनाम वॉट्सऐप: प्राइवेसी पॉलिसी पर छिड़ा विवाद

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने वॉट्सऐप की प्राइवेसी नीति पर कड़ी नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि नागरिकों की निजता का ध्यान रखना अनिवार्य है। वॉट्सऐप को डाटा साझा करने के नाम पर निजी जानकारी का दुरुपयोग... from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/6lqi0Is

हिमंत सरमा के 'मियां' वाले बयान से कांग्रेस नेता आहत, देशभर में 100 FIR कराने की तैयारी

जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर सीएम सरमा के बयानों को 'हेट स्पीच' बताया है और संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्तियों के लिए सख्त दिशा-निर्देश तय करने की मांग की है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/OtcKRmd

भरोसा नहीं होता कि शादीशुदा महिला को झांसा देकर यौन संबंध बना लिए, रेप केस में बोला सुप्रीम कोर्ट

पेश मामले में शिकायतकर्ता महिला जो खुद 33 साल की एक वकील और शादीशुदा होने के साथ एक बच्चे की मां भी हैं। उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी कि आरोपी के खिलाफ सितंबर 2022 में शारीरिक संबंध बनाए। पढ़ें पूरी खबर। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/K2DaOrd

ओला, उबर और रैपिडो कैब ड्राइवर्स का देशव्यापी हड़ताल का ऐलान, क्या है मांग?

ओला, उबर जैसी कैब आधारित सेवा में काम करने वाले ड्राइवरों की एक यूनियन ने 7 फरवरी के देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। यूनियन ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी को पत्र लिखकर उनकी मांगों पर तुरंत कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/wyAMTP7

India & Trump's Russian Oil Trade Claims CLASH | 'Energy Security Of 1.4 Bn Supreme Priority'

Image
India & Trump's Russian Oil Trade Claims CLASH | 'Energy Security Of 1.4 Bn Supreme Priority' from News - Videos - The Times of India https://ift.tt/JWd40Hl

बंगाल में SIR के खिलाफ लोगों को भड़काती हैं ममता बनर्जी; चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी सुरक्षा

निर्वाचन आयोग ने अपने हलफनामे में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सार्वजनिक बयानों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। आयोग का कहना है कि मुख्यमंत्री के भाषण भड़काऊ हैं, जिससे चुनाव अधिकारियों के खिलाफ नफरत और डर का माहौल बन रहा है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/D8yTvP9

भारत और पाकिस्तान मैच में 10 दिन बाकी, किस मूड में पड़ोसी; PM शहबाज शरीफ ने दिया अपडेट

पाकिस्तान ने अपनी सरकार के निर्देश पर 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है, लेकिन अभी तक उसने इस फैसले के कारणों को औपचारिक रूप से आईसीसी को नहीं बताया है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/A5V1o8Y

हंगामा मचाने वाली 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' के पीछे का सच; जनरल नरवणे ने बताया क्यों लिखी किताब

इस किताब को लिखने के पीछे एक कहानी है। इस बात की जानकारी खुद पूर्व सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने दी है और बताया है कि उन्होंने इसे लिखने का फैसला कैसे किया। उन्होंने बताया कि मेरा आत्मकथा या संस्मरण लिखने का कोई इरादा नहीं था, लेकिन… from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/vrAhIlN

ट्रेड डील को ट्रंप कैसे हुए राजी, भारत-EU में हुए समझौतों ने US को झुकाया? इनसाइड स्टोरी

वर्तमान में विश्व व्यापार संगठन (WTO) की स्थिति काफी कमजोर बनी हुई है। बहुपक्षीय व्यापार व्यवस्था में सुधार की कोई उम्मीद न देखते हुए, भारत ने अब द्विपक्षीय समझौतों को ही प्राथमिकता दी है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/73vOgl0

Supreme Court: क्रिकेट संघ ऐसे लोग ना चलाएं, जिन्हें बल्ला पकड़ना भी नहीं आता; सुप्रीम कोर्ट हुआ नाराज

Supreme Court: प्रधान न्यायाधीश ने एमसीए की सदस्यता में अचानक हुई बढ़ोतरी पर सवाल उठाया। रिकॉर्ड की ओर इशारा करते हुए पीठ ने कहा कि संघ में 1986 और 2023 के बीच 164 सदस्य थे लेकिन उसके तुरंत बाद नए सदस्यों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/Qhg9Kk4

इलाहाबाद हाई कोर्ट में 5 रिटायर्ड जजों की एड-हॉक के तौर पर नियुक्ति, सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम का अनूठा फैसला

कॉलेजियम ने इन नामों को मंजूरी देते हुए प्रस्ताव पारित किया है कि ये न्यायाधीश इलाहाबाद उच्च न्यायालय में बैठकर और कार्य करके मामलों का निपटारा करेंगे। यह सिफारिश राष्ट्रपति की पूर्व सहमति से हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की ओर से की जा सकेगी। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/m1d8hVz

भारत सरकार के फैसले भी डोनाल्ड ट्रंप बताते हैं; टैरिफ डील पर कांग्रेस का तंज

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के साथ ट्रेड डील का ऐलान कर दिया है। एक बार फिर ऐसा हुआ है कि भारत सरकार के किसी फैसले की जानकारी ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी है। कांग्रेस ने भड़कते हुए इसे ट्रंप निर्भरता करार दिया है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/DMgndIa

सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से हिली धरती, जम्मू-कश्मीर के बारामूला में था केंद्र; तीव्रता कितनी?

जम्मू-कश्मीर के अलावा बीती रात निकोबार आइलैंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/i0RSuTQ

बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट; जानें कब तक राहत के आसार

उत्तर भारत के अन्य राज्यों में ठंड से राहत मिलने लगी है। राजस्थान में कई जगह न्यूनतम तापमान 7 डिग्री से ऊपर रहा, जैसे अलवर में 7.2 और श्रीगंगानगर में 9.7 डिग्री सेल्सियस। पंजाब-हरियाणा में भी तापमान सामान्य से अधिक दर्ज हुआ। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/Nd012fb

NDA में बनी रहेगी NCP, विलय की अटकलों पर महाराष्ट्र यूनिट के अध्यक्ष का बड़ा बयान

सुनील तटकरे ने कहा, ''महाराष्ट्र में स्थिरता और अजित पवार के विकसित राज्य के दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए उनके शपथ लेने में कुछ भी गलत नहीं है।'' तटकरे ने कहा कि पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवार पर फैसला राकांपा का आंतरिक मामला है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/wQXoMz1