Posts

Showing posts with the label Football

लॉकडाउन के बाद मैदान पर उतरे खिलाड़ी तो लगी इस तरह की चोट

Image
नई दिल्ली खिलाड़ियों को मैदान में उतरने से पहले इस बात का खयाल रखना होगा कि जहां खत्म किया था, वहां से शुरू ना करें। इससे सॉफ्ट टिशू इंजरी हो सकती है। में छूट के बाद मैदान में उतर रहे खिलाड़यों को इंजरी हो रही है। छह महीने से ज्यादा समय तक बॉडी पूरी तरह से ऐक्टिव नहीं होने से अचानक पहले की तरह ऐक्टिव समझ कर मैदान में उतरने से खिलाड़ी चोटिल हो रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि ना केवल देश, बल्कि विदशों में भी खिलाड़ियों में सॉफ्ट टिशू इंजरी देखी जा रही है। वहां 200 पर्सेंट से ज्यादा इस तरह की चोट में इजाफा हुआ है। पढ़ें, यूरोप में भी बढ़ी दर इंडियन स्पाइनल इंजरीज सेंटर नई दिल्ली के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. विवेक महाजन ने बताया कि लॉकडाउन के बाद जब यूरोप में गेम फिर से शुरू हुआ तो हर गेम में इंजरी होने की दर लॉकडाउन से पहले की दर 0.27 पर्सेंट से बढ़ कर 0.88 तक पहुंच गई। इंजरी होने की दर में यह इजाफा चिंताजनक है। मसल्स और लिगामेंट में चोट डॉक्टर ने कहा कि सॉफ्ट टिशू इंजरी में हड्डी को नुकसान नहीं होता है, इसमें मसल्स और लिगामेंट में इंजरी होती है। यह अचानक एक्सरसाइज या स्ट्रेन से होता है। उन...

IPL-2020 फाइनल में क्या होगा दिल्ली कैपिटल्स का गेम प्लान, कैप्टन अय्यर ने बताया

Image
अबु धाबी पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के फाइनल में पहुंचने पर के कप्तान ने खुशी जताते हुए कहा कि यह शानदार अहसास है। उन्होंने साथ ही कहा कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले फाइनल मुकाबले में टीम को अपना जज्बा बनाए रखने की जरूरत है। दिल्ली ने रविवार को शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए सीजन के दूसरे क्वॉलिफायर में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद को 17 रन से हराया। फाइनल में उसे रेकॉर्ड चार बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस से भिड़ना है जिसने उसे पहले क्वॉलिफायर में मात दी थी। पढ़ें, अय्यर ने मैच के बाद कहा, ‘शानदार। यह अब तक का सबसे अच्छा अहसास है। इस बीच बहुत उतार चढ़ाव रहे। हम एक परिवार की तरह बने रहे। कप्तान के तौर पर बहुत जिम्मेदारी थी और शीर्ष क्रम में आपको एक बल्लेबाज के रूप में निरंतरता बनाए रखनी थी।’ उन्होंने कहा, ‘...लेकिन मुझे मेरे कोच और टीम मालिकों का समर्थन मिला। वास्तव में मैं भाग्यशाली हूं जो मुझे इतनी अच्छी टीम मिली है। अगले मैच में भी हमें स्वच्छंद होकर खेलना होगा और अपना जज्बा बनाए रखना होगा।’ दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शिखर धवन (78) की शानदार पारी क...

IPL फाइनल में भी ओपनिंग करेंगे स्टॉयनिस? दिया यह जवाब

Image
अबु धाबी युवा बल्लेबाज की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स टीम रविवार को क्वॉलिफायर-2 में पूर्व चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर पहली बार आईपीएल फाइनल में पहुंची। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ओपनिंग करने उतरे। शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 189 रन बनाए और फिर सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट पर 172 रन पर रोक दिया। पढ़ें, स्टॉयनिस ने 38 रन की तूफानी पारी खेलने के अलावा 26 रन देकर तीन विकेट भी झटके और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। स्टॉइनिस ने जीत के बाद कहा, ‘शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी का मौका मिलना शानदार है। शुरू में गेंद थोड़ा स्विंग हो रही थी। हमने पहले स्थिति को भांपा और फिर अपने शॉट खेले।' उनसे जब पूछा गया कि क्या वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ फाइनल में भी ओपनिंग करेंगे तो उन्होंने कहा, 'मुझे पता नहीं कि मैं फाइनल में पारी की शुरुआत करूंगा। हम टीम के चीफ कोच रिकी (पॉन्टिंग) से बात करेंगे और फिर देखते हैं कि क्या फैसला करते हैं।’ स्टॉयनिस को सलामी बल्लेबाजी के रूप में भेजने के बारे में दिल्ली के कप्तान श्...

दिल्ली में पटाखे बैन: सहवाग ने 'बाहुबली' की तस्वीर शेयर कर केजरीवाल पर जड़ा तंज

Image
नई दिल्ली बढ़ते प्रदूषण और कोरोना के मामलों में तेजी से हो रहे इजाफे को देखते हुए दिल्ली में 7 से 30 नवंबर तक पटाखों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। दिल्ली के अलावा हरियाणा समेत देश के कई राज्यों ने पटाखे जलाने पर रोक लगाई हुई है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। अब इस मामले पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर की भी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने बाहुबली फिल्मी का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए तंज जड़ा है। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया है। उन्होंने लिखा- हिमालय की बरफ न पिघल जाए। तस्वीर में कुछ लोग लोग विनती की म्रुद्रा में हाथ जोड़े दिख रहे हैं। तस्वीर पर लिखा है- हमें पूछना था कि दीवाली में दिए जला सकते हैं ना? कोई ग्लोबल वॉर्मिंग का प्रॉब्लम तो नहीं होगा। इस पोस्ट पर लोगों की खूब प्रतिक्रिया आ रही है। जहां कुछ ने परंपरा का हवाला देते हुए बैन को गलत बताया है। कुछ ने इसे प्रदूषण और कोरोना की वजह से परेशानियों से बचाव में सहायक बताया है। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ वर्षों में दिल्ली और उसके आसपास के जगहों में ठंड के दिनों में प्रदूषण की वजह धुंध छाई रहती है और यहां ज...

KKR vs RR: जीत के बाद मॉर्गन ने बताया अपनी टीम का प्लान

Image
दुबई (Kolkata Knight Riders) के कप्तान (Eoin Morgan) ने इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में रविवार को यहां (Rajasthan Royals) पर 60 रन की जीत के साथ प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीद बरकरार रखने के बाद कहा कि उनकी टीम इस मुकाबले में आक्रामकता के साथ खेलने उतरी थी क्योंकि उनके पास कोई और रास्ता नहीं था। कोलकाता (KKR) के 192 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल्स (RR) की टीम कमिंस (34 रन पर चार विकेट), शिवम मावी (15 रन पर दो विकेट) और वरूण चक्रवर्ती (20 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने नौ विकेट पर 131 रन ही बना सकी। रॉयल्स की ओर से जोस बटलर (35) और राहुल तेवतिया (31) ही टिककर बल्लेबाजी कर पाए। नाइट राइडर्स ने मॉर्गन की 35 गेंद में छह छक्कों और पांच चौकों की मदद से नाबाद 68 रन की पारी से सात विकेट पर 191 रन बनाए। राहुल त्रिपाठी (39) और शुभमन गिल (36) ने भी पहले ओवर में झटका लगने के बाद दूसरे विकेट 72 रन जोड़कर टीम को शानदार मंच मुहैया कराया। मॉर्गन (Morgan) ने मैच के बाद कहा, ‘मैंने सोचा था कि 191 रन का स्कोर प्रतिस्पर्धी रहेगा। मुझे लगता है कि आउट होकर लौटे प्रत्येक ...

खुशदिल शाह ने तोड़ा 8 साल पुराना पाकिस्तानी रेकॉर्ड, रोहित-मिलर की लिस्ट में हुए शामिल

Image
नई दिल्ली ने रेकॉर्ड बुक में जगह बना ली। इस पाकिस्तानी बल्लेबाज ने टी20 क्रिकेट में पाकिस्तान की ओर से सबसे तेज टी20 शतक लगाया। नैशनल टी20 कप में सदर्न पंजाब की ओर से खेलते हुए सिर्फ 35 गेंद पर शतक लगा दिया। शुक्रवार को वह टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए। उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों पर नौ छक्कों और आठ चौकों की मदद से सिंध के खिलाफ अपना शतक पूरा किया। यह टी20 क्रिकेट में संयुक्त रूप से पांचवां सबसे तेज शतक है। वहीं पाकिस्तानी रेकॉर्ड को उन्होंने पांच गेंद से तोड़ा। इससे पहले अहमद शहजाद 2012 में बांग्लादेश प्रीमियर लीग में बरिसल बर्नर्स की ओर से खेलते हुए दुरंतो राजशाही के खिलाफ 40 गेंद पर शतक बनाया था। इस रेकॉर्ड ने खुशदिल को डेविड मिलर और रोहित शर्मा के बराबर ला दिया है लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 35 गेंद पर शतक लगाया था। खुशदिल जब बल्लेबाजी करने आए तो उनकी टीम 43 रन पर चार विकेट गंवाकर संकट में थी। 16वें ओवर में जब वह आउट हुए तो उनकी टीम का स्कोर 170 तक पहुंच चुका था। हालांकि 217 रन का टारगेट अब भी दूर था और इस रेकॉर्ड पारी...

IPL: स्मिथ ने बताया आखिर क्यों हार रहा है राजस्थान रॉयल्स

Image
शारजाह राजस्थान रॉयल्स के कप्तान ने यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच में मिली लगातार चौथी हार के बाद स्वीकार किया कि वे दबाव में रणनीति के मुताबिक नहीं खेल पा रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स को दिल्ली कैपिटल्स से 46 रन से शिकस्त का सामना करना पड़ा, जिसके बाद स्मिथ ने कहा, ‘हम पूरे 40 ओवरों में अच्छा नहीं खेल रहे हैं। हम टुकड़ों में कुछ चीजें अच्छी कर रहे हैं लेकिन दुर्भाग्य से हम दबाव में योजना के अनुसार नहीं खेल पा रहे हैं। मुझे लगता है कि हमने अंत में कुछ रन दे दिए।’ स्मिथ ने टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स को बल्लेबाजी का न्यौता दिया जिसने आठ विकेट पर 184 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 19.4 ओवर में 138 रन पर सिमट गई। स्मिथ ने कहा, ‘विकेट इतना अच्छा नहीं था, जैसा यह रहा था। हमनें 10-15 रन ज्यादा दे दिए।’ उन्होंने कहा, ‘ का पृथकवास कल पूरा हो जायेगा, हम इसके अगले दिन खेलेंगे। उसने कोई अभ्यास नहीं किया है लेकिन हमें इसके बारे में बात करनी होगी। ’ from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift....

लगातार तीसरी हार बाद बोले निराश धोनी, बार-बार गलतियां दोहरा रहे हैं

Image
दुबई चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इस सीजन में लगातारा तीसरा मैच गंवाया है। हार के बाद कप्तान (MS Dhoni) ने माना कि उनके खिलाड़ी बार-बार एक ही गलती दोहरा रहे हैं। उन्होंने कहा इस तरह से कैच टपकाकर (CSK Drop Catches) मैच नहीं जीते जा सकते। चेन्नै (CSK) ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के खिलाफ बेहद खराब फील्डिंग की और अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) को दो बार जीवनदान दिए। शर्मा ने प्रियम गर्ग (Priyam Garg) के साथ 77 रन की साझेदारी करके हैदराबाद को पांच विकेट पर 164 रन तक पहुंचाया। जवाब में तीन बार की चैंपियन चेन्नै पांच विकेट पर 157 रन ही बना सकी। | | धोनी (नाबाद 47 रन) ने कहा,‘मैं कई गेंदों पर खुलकर नहीं खेल सका। शायद कुछ ज्यादा ही कोशिश कर रहा था। मुझे कोई परेशानी नहीं है लेकिन इस तरह की गर्मी में गला बार-बार सूखता ही है।’ उन्होंने कहा, ‘हमने लगातार तीन मैच शायद कभी नहीं हारे। हमें गलतियों को सुधारना होगा। बार-बार एक जैसी गलतियां नहीं कर सकते। कैप छूटे, नोबॉल डाली। हम कुल मिलाकर बेहतर खेल सकते थे। अगर यह नॉकआउट मैच होता तो कैच छूटना कितना भारी ...

US Open 2020: नाओमी ओसाका ने विक्टोरिया अजारेंका को हराकर जीता यूएस ओपन का खिताब

Image
न्यू यॉर्क जापान की नाओमी ओसाका ने यूएस ओपन की महिला सिंगल्स का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल में उन्होंने बेलारूस की को शिकस्त दी। पहले सेट में पिछड़ने के बाद उन्होंने मैच में जबरदस्त वापसी की। ओसाका ने अपनी अजारेंका को 1-6,6-3,6-3 से हराया। यूएस ओपन के महिलाओं के सिंगल्स का यह फाइनल मुकाबला यूएसटीए बिली जींस किंग नैशनल टेनिस सेंटर में खेला गया।महज 22 साल की ओसाका का यह दूसरा यूएस ओपन और कुल मिलाकर तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है। अजारेंका तीसरी बार यूएस ओपन के फाइनल में पहुंची थीं लेकिन उन्हें इस बार भी हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले वह 2012 और 2013 में भी यूएस ओपन के फाइनल में पहुंची थीं लेकिन दोनों ही बार उन्हें सेरेना विलियम्स के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी। from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Zxl3jf

युजवेंद्र चहल के वीडियो पर मंगेतर धनाश्री का फनी कॉमेंट, स्पिनर ने भरी 'हामी'

Image
नई दिल्ली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के स्टार खिलाड़ी (Yuzvendra Chahal) और एबी डि विलियर्स (AB De Villiers) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के तैयारियों के बीच से वक्त निकालकर एक विज्ञापन का प्रोमो शूट किया। इस वीडियो को चहल ने इंस्टाग्राम (Chahal Instagram) पर पोस्ट किया। इसमें डि विलियर्स (De Villiers) उन्हें एक ट्रोली पर बैठाकर घुमा रहे हैं। इस वीडियो के साथ चहल ने कैप्शन दिया, 'टेक मी होम।' यह लाइन जॉन डेवनर के क्लासिक गीत 'कंट्री रोड्स' से ही ली गई हैं जो बैकग्राउंड में बज रहा है। चहल की मंगेतर धनाश्री वर्मा ने इस वीडियो पर मजेदार कॉमेंट किया। अपने कॉमेंट के जरिए धनाश्री ने चहल की टांग खिंचाई की। धनाश्री ने कॉमेंट किया, 'तुम तब तक रिलैक्स कर सकते हो जब तक मैं वहां नहीं हूं।' इस कॉमेंट पर फैंस की हंसी छूट गई और मामला तब और मजेदार हो गया जब चहल ने खुद इस पर सहमति भरा जवाब दिया। उन्होंने लिखा, 'हां हां।' मशहूर अभिनेत्री अर्चना पूरनसिंह ने भी इस वीडियो पर कॉमेंट किया। रॉयल चैलेंजर्स की टीम इस समय दुबई में आईपीएल 2020 की तैयारियां कर रही है। कोरोना वा...

दक्षिणी अफ्रीकी क्रिकेट टीम की मान्यता खतरे में, CSA को निलंबित किया गया

Image
दक्षिण अफ्रीकी में ओलिंपिक से जुड़ी संस्था ने देश के क्रिकेट साउथ अफ्रीका () बोर्ड को निलंबित करके देश के क्रिकेट को अपने हाथों में ले लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार बोर्ड में जारी अंदरुनी कलह की वजह से सरकार ने क्रिकेट बोर्ड को निलंबित करते हुए क्रिकेट के संचालन को अपने नियंत्रण में लिया । हालांकि इस कदम से दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम की मान्यता पर खतरा मंडरा रहा है। अंदेशा है कि ताजा घटनाक्रम के बाद साउथ अफ्रीका की टीम की मान्यता खत्म कर सकते हैं, जिसके बाद वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर हो जाएगा। क्रिकेट से जुड़ी वेबसाइट क्रिकेट बज्ज के अनुसार साउथ अफ्रीकन स्पोर्ट्स कंफेडरेशन ऐंड ओलिंपिक कमिटी (SASCOC) ने क्रिकेट साउथ अफ्रीका को इस बारे मे पत्र लिखकर सीनियर एग्जिक्युटिव्स को बोर्ड के प्रशासन से हटने को कहा। SASCOC के अनुसार CSA में पिछले साल दिसंबर से ही कुप्रबंधन और कदाचर जारी है। जिसकी जांच की गई है और यह कदम उठाया गया है। इस पत्र में SASCOC ने सीएसए से कहा है कि इन घटनाओं से आपके सदस्यों, पूर्व सदस्यों, नैशनल टीम के सदस्यों, स्टेकहोल्डर्स, स्पॉन्सर्स और क्रिकेटप्रेमी जनता की चिं...

रूम को लेकर विवाद, IPL छोड़ लौटे रैना पर बोले श्रीनिवासन- सफलता सिर चढ़ गई है

Image
नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मौजूदा सत्र कोरोना वायरस की वजह से यूएई में 19 सितंबर से खेला जाना है। सभी 8 टीमें यूएई पहुंच चुकी हैं और बायो प्रोटोकॉल्स के तहत 6 दिन तक क्वॉरंटीन रहने के बाद तैयारियों में जुट गई हैं। इस बीच चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) के अहम खिलाड़ी सुरेश रैना (Suresh Raina) ने सभी को हैरान करने वाला कदम उठाया। वह अचानक ही यूएई से घर लौट आए। इसके पीछे पहले निजी कारण बताया गया था, लेकिन अब इस मामले में टीम के ओनर एन. श्रीनिवासन का बड़ा बयान आया है। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि उनके सिर सफलता चढ़ गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन ने उन खबरों की पुष्टि कर दी है, जिनमें कहा जा रहा था कि सुरेश रैना खराब होटल रूम और कोरोना वायरस के डर की वजह से छोड़कर स्वदेश लौट आए हैं। 'आउटलुक' के अनुसार, होटल रूम को लेकर उनके और टीम के कप्तान एमएस धोनी (Suresh Raina) के बीच भी विवाद भी हुआ। कैप्टन कूल ने ऑलराउंडर को मनाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने और टूर्नमेंट छोड़ने का फैसला किया। क्रिकेटर तुनक मिजाज अभिनेता की तरह होते...

ब्लड कैंसर से जंग लड़ रहे पूर्व आई लीग विजेता सुरोजित बोस

Image
कोलकाता साल 2005-06 में जोस रामिरेज बारेटो और यूसिफ याकूबु के साथ महिंद्रा युनाइटेड के लिए राष्ट्रीय फुटबॉल लीग का खिताब जीतने वाले पूर्व भारतीय फॉरवर्ड सुरोजित बोस इस समय ब्लड कैंसर से जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। ब्राजील के बारेटो और घाना के याकूबु ने आई लीग की शुरुआत से ठीक पहले महिंद्रा युनाइटेड की खिताबी जीत में अहम योगदान दिया था। 33 साल के बोस फिलहाल दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती हैं, जहां उनका ब्लड कैंसर का इलाज चल रहा है। बोस कोलकाता में मोहन बागान और मोहम्मदन स्पोटिंर्ग क्लब के लिए भी खेल चुके हैं। उन्होंने अपना पिछला मैच 2014 में आई लीग में भारत एफसी के लिए खेला था। बोस ने मंगलवार को कहा, ‘मुझे पहले चरण में ब्लड कैंसर, एक्यूट माइलॉयड ल्यूकेमिया (एएमएल) का पता चला है। मैं 7 अगस्त को भर्ती हुआ था। मैं ठीक हो रहा हूं, लेकिन दिल्ली आने के बाद से मेरे लिए कुछ दिन बहुत मुश्किल थे। मुझे अपने पूर्व साथियों और कुछ फुटबॉल जगत से मदद लेने का सौभाग्य मिला है।’ पश्चिम बंगाल के कल्याणी जिले के रहने वाले बोस पुणे में एक फुटबॉल डेवलपमेंट सेंटर में कोच के रूप मे...

ICC ने वीडियो जारी कर धोनी को रिटायरमेंट पर बधाई दी

Image
नई दिल्ली कैप्टन कूल ने इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उन्होंने करीब 15 साल तक टीम इंडिया के खेला और इस दौरान इंडियन क्रिकेट फैन्स को गर्व करने के कई मौके दिए। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने एक वीडियो जारी कर माही के रिटायर होने पर बधाई दी है। 3 मिनट 11 सेकेंड के इस वीडियो में धोनी के पहले मैच से लेकर, तमाम ऐतिहासिक पलों को कैद किया गया है। अपने ट्वीट में ICC ने सिर्फ एक लाइन लिखी है, Mahendra Singh Dhoni – one of the greats। एकमात्र कप्तान, जिन्होंने तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीती ICC की तरफ से कहा गया कि धोनी दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं, जिन्होंने तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं। धोनी ने 2007 में टी 20 वर्ल्ड कप, 2011 में वनडे वर्ल्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। 39 साल के धोनी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। 2014 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी ने पिछले साल जुलाई में वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले के बाद से एक भी मैच नहीं खेला था। सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में से एक हैं धोनी आईसीसी के मुख्य कार्यकारी...

ये 'माही' का कॉन्फिडेंस ही था, जिसने उन्हें कैप्टन कूल बनाया!

Image
नई दिल्ली इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। उनके फैन्स अचानक किए गए ऐलान से काफी स्तब्ध हैं। धोनी की जितनी तारीफ की जाए कम है। उन्होंने इंडियन क्रिकेट को जो कुछ दिया है, उसे हमेशा याद रखा जाएगा। आने वाले लंबे समय तक क्रिकेट कैप्टन की तुलना धोनी से होती रहेगी। इस बीच रांची के सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के खिलाड़ी और महेंद्र सिंह धोनी के शुरुआत कोच में से एक आदिल हुसैन ने बताया कि धोनी ने अपनी क्रिकेट शैली में बचपन से लेकर बड़े होने तक कोई खास बदलाव नहीं किया। आत्मविश्वास से लबरेज रहते थे धोनी उन्होंने कहा कि वे हमेशा आत्मविश्वास से लबरेज होकर क्रिकेट मैदान में उतरते थे जो उनके पूरे करियर में उनकी पहचान बनी रही। धोनी ने अपने इंस्टाग्राम संदेश के माध्यम से इंटरनैशनल क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा कर दी और सबका शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि शाम सात बजकर 29 मिनट से मुझे रिटायर समझें। शानदार फिनिशर के रूप में हमेशा याद किए जाएंगे धोनी वर्ल्ड टी20, 50 ओवर वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रोफी जैसे खिताब भरने वाले धोनी को क्रिकेट पंडितों ने 'कैप्टन कूल' का नाम दिया। इसके लिए उन...

भारतीय टीम ने खत्म किया था 28 साल का सूखा

Image
नई दिल्ली जुलाई की 21 तारीख भारतीय क्रिकेट के इतिहास का एक और अहम दिन है। इसी दिन टीम इंडिया ने साल 2014 में 28 साल बाद लॉर्ड्स के मैदान पर जीत हासिल की थी। भारतीय जीत में तेज गेंदबाज का अहम योगदान रहा था। शर्मा ने 74 रन देकर सात विकेट लिए थे। 319 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट पर 174 रन था लेकिन 223 रन पर पूरी टीम आउट हो गई। और भारत ने सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के आखिरी दिन 95 रनों से ऐतिहासिक जीत हासिल की थी। इशांत अपने इस शानदार प्रदर्शन से लॉर्ड्स में एक पारी में 7 विकेट लेने पहले भारतीय गेंदबाज भी बने। वह 'मैन ऑफ द मैच' चुने गए। भारतीय टीम ने टेस्ट क्रिकेट में लॉर्ड्स के मैदान से ही 1932 में डेब्यू किया था। टीम इंडिया ने 1986 के बाद से यहां पर कोई टेस्ट मैच नहीं जीता था। 82 साल के इस अर्से में भारत ने लॉर्ड्स में 16 टेस्ट खेले, जिसमें 11 में उसे हार का सामना करना पड़ा, जबकि 4 मैच ड्रॉ रहे। इस जीत से पहले लॉर्ड्स में भारत के खाते में सिर्फ एक टेस्ट जीत दर्ज थी, जो उसे 28 साल पहले 1986 में मिली थी। तब कपिल देव की कप्तानी में भारत ने डेविड गावर क...

क्रिकेट में आज एक साथ खेलेंगी 3 टीमें- कब, कहां देखें लाइव

Image
नई दिल्ली कोरोना वायरस के बाद क्रिकेट का खेल अब धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है। इंग्लैंड में इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमें टेस्ट क्रिकेट खेल रही हैं तो पाकिस्तान भी वहां पहुंच कर अपनी सीरीज का इंतजार कर रहा है। इस बीच साउथ अफ्रीका भी आज क्रिकेट की शुरुआत करने जा रहा है। ने एक अनूठे फॉर्मेट के साथ एक चैरिटी मैच खेलेगा। इस मैच में एक साथ तीन टीमें मैदान पर उरतेंगी और वह बारी-बारी बैटिंग और बोलिंग करेंगी। इसलिए इस क्रिकेट फॉर्मेट का नाम 3टी क्रिकेट रखा गया है। यह मैच 36 ओवर तक चलेगा। इस फॉर्मेट को एक क्रांतिकारी कदम माना जा रहा है। यह मैच 'सोलिडेरिटी कप' के नाम से खेला जाएगा। इस मैच के जरिए कोविड-19 (Covid- 19) महामारी के खिलाफ जंग के लिए फंड इकट्ठा किया जाएगा। 18 जुलाई को भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे यह मैच शुरू होगा, जिसका स्टार स्पोर्ट्स पर सीधा प्रसारण देखा जा सकता है। क्या: 3T क्रिकेट मैच, सोलिडेरिटी कप 2020 कब: 18 जुलाई स्थान: सुपरस्पोर्ट्स पार्क, सेंचुरियन, साउ अफ्रीका लाइव प्रसारण: भारत में स्टार स्पोर्ट्स पर फॉर्मेट और नियम हर टीम में 8 खिलाड़ी होंगे। 36 ओवर का म...

ला लीगा: रियाल मैड्रिड ने जीता खिताब

Image
मैड्रिड ने गुरुवार को 34वीं बार का खिताब अपने नाम किया। करीम बेनजेमा के दोहरे गोल की वजह से उसने विलारियाल को हरा दिया। रियाल मैड्रिड ने एक मैच बाकी रहते ही खिताब पर कब्जा कर लिया। बेनजामा के गोल में दूसरे हाफ की एक पेनाल्टी भी शामिल थी। मैड्रिड की बढ़त अब सात अंकों की हो गई है। इसके साथ ही उसने दो साल से चली आ रही बार्सिलोना की खिताबी जीत का अंत भी किया। रियाल मैड्रिड ने लीग की वापसी के बाद अपना प्रत्येक मैच जीता। विल्लारियाल पर जीत से 2017 के बाद अपना पहला खिताब हासिल कर किया। रियाल मैड्रिड ने ग्रेनाडा को 2-1 से हराकर स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लिगा का खिताब जीतने की तरफ मजबूत कदम बढ़ा दिए थे। इसके लिए उसे अब केवल दो अंक चाहिए थे। फरलैंड मेंडी और करीम बेंजेमा के पहले हाफ में किए गए गोल की बदौलत रियाल मैड्रिड ने लगातार नौवीं जीत दर्ज की। इससे जिनेदिन जिदान की टीम दूसरे स्थान पर काबिज बार्सिलोना से चार अंक आगे हो गई थी। from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2CajWxt

आज का दिन: हैपी बर्थडे धनराज पिल्लै, भारतीय हॉकी के 'कपिल देव'

Image
नई दिल्ली भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और महान खिलाड़ी का आज 52वां जन्मदिन है। महाराष्ट्र के पुणे जिले के खड़की जिले में आज ही के दिन 1968 में पिल्लै का जन्म हुआ था। उन्हें हॉकी का कपिल देव भी कहा जाता था। पिल्लै एक शानदार फॉरवर्ड थे। फुर्ती और विपक्षी टीम को छकाने की कला धनराज को खूब आती थी। उन्होंने भारत के लिए 339 मैच खेले और इनमें 170 गोल किए। धनराज भारतीय हॉकी की महान परंपरा के ध्वजवाहक रहे। मुफिलसी में शुरुआत, किया भारत का प्रतिनिधित्व धनराज पिल्लै कुल पांच भाई थे। परिवार की आर्थिक स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं थी। उन्होंने लकड़ी के डंडों को हॉकी स्टिक बनाकर खेलना शुरू किया। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत 1989 की और 15 साल तक भारत का प्रतिनिधित्व किया। साल 2000 में उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने 2000 में पद्मश्री से सम्मानित किया। इतना लंबा रहा करियर उन्होंने चार ओलिंपिक (1992, 1996, 2000 और 2004), चार वर्ल्ड कप (1990, 1994, 1998 और 2002), चार चैंपियंस ट्रोफी (1995, 1996, 2002 और 2003) और चार एशियन गेम्स (1990, 1994, 1998 और 2002) में भारत का प्रतिनिधित्व किया।...

देखें, हैरान कर देगी इस नन्हे फुटबॉलर की जग्लिंग

Image
नई दिल्ली टीम इंडिया के स्टार ऑफ स्पिनर () इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ऐक्टिव हैं। इस प्लेटफॉर्म पर भज्जी फन के साथ-साथ हर वह चीज फैन्स के साथ साझा करते हैं, जो उन्हें प्रभावित करती है। भज्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नन्हे फुटबॉलर का वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में यह नन्हा फुटबॉलर बॉल को लगातार किक-अप्स कर रहा है। काफी सारे किक-अप्स करने के बाद भी फुटबॉल जमीन पर नहीं गिरती है, जिससे देखकर हरभजन भी दंग हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए हरभजन ने लिखा, 'इसकी उम्र में अविश्वसनीय प्रतिभा... आने वाले सालों में एक और महान?? आप क्या कहते हैं दोस्तो' इस कैप्शन के साथ उन्होंने एक सोचने वाला इमोजी भी बनाया है। भज्जी द्वारा पोस्ट किए इस वीडियो में फुटबॉल की जग्लिंग देखकर हर कोई हैरान है। उनके इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। बता दें कोविड- 19 वायरस के कारण हरभजन सिंह इस बार फैन्स को अपनी फिरकी का जादू नहीं दिखा पाए। आईपीएल में एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नै सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाड़ी भज्जी इस सत्र के लिए अपनी कमर कस रहे थे लेकिन इस घातक संक्रमण ने टूर्नमेंट शुरू होन...