Posts

Showing posts with the label भारत समाचार

Bihar Result LIVE: 'चुप्पा वोटर' करेगा जादू, बस कुछ देर में आने वाले हैं रुझान, नतीजे

Image
पटना बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे और रुझान (Bihar Election Latest Trends) कुछ देर में मिलने लगेंगे। राज्य के काउंटिंग सेंटर पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। राज्य में तीन चरणों (Bihar Election 2020) 28 अक्टूबर, 3 और 7 नवंबर को तीन चरणों में 243 सीटों के लिए चुनाव हुए थे। अधिकतर एग्जिट पोल्स में (Tejashwi Yadav) के नेतृत्व वाले महागठबंधन को बढ़त दिखाई गई है। लेकिन वो एग्जिट पोल्स थे, आज एक्जेट पोल सामने आने वाला है। नवभारतटाइम्स पर रिजल्ट से जुड़ी तमाम जानकारी आपको सबसे पहले और सटीक हम आपको देते रहेंगे। आइए जानते हैं के LIVE अपडेट्स 38 जिलों में 55 मतदान केंद्रों पर गिनती परिणामों का रुझान सुबह साढ़े 8 बजे से आने की संभावना है जबकि वास्तविक परिणाम 2-3 बजे से सामने आने लगेंगे। चुनाव आयोग द्वारा राज्य के सभी 38 जिलों में 55 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। पहला रुझान सुबह 8.30 तक चुनाव आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, सबसे पहले बैलेट पेपर से डाले गए मतपत्रों की गणना होगी। सुबह 8:15 बजे ईवीएम से गणना की शुरुआत हो पाएगी। अधिकारियों का कहना है कि ईवीएम से एक राउंड की गणना करने में 15 से...

कोरोना से जंग में मिली बड़ी खुशखबरी, 90% मारक क्षमता वाली बन गई वैक्सीन

Image
वॉशिंगटन कोरोना महामारी (Coronavirus Pandemic) से कराह रही दुनिया के लिए बहुत बड़ी राहत की खबर है। दवा कंपनी Pfizer की कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine News) ताजा क्लीनिकल ट्रायल में 90 प्रतिशत कारगर पाई गई है जो उम्मीद से भी बेहतर साबित हुई है। इतना ही नहीं, अगर सब कुछ ठीक रहा तो इसी महीने के आखिर तक कंपनी की वैक्सीन को बेचने की मंजूरी मिल सकती है। वैश्विक महामारी को रोकने के लिहाज से यह निश्चित तौर पर बहुत ही उम्मीद जगाने वाली खबर है। Pfizer अपने पार्टनर BioNTech के साथ बना रही है। Pfizer अमेरिकन और BioNTech जर्मन दवा कंपनी है। कंपनी ने सोमवार को कहा कि उसकी वैक्सीन ट्रायल के दौरान 94 संक्रमितों में 90 प्रतिशत कारगर पाई गई है। इन संक्रमितों में कोविड-19 के कम से कम 1 लक्षण जरूर थे। अभी वैक्सीन ट्रायल के ही चरण में है लेकिन नतीजे उम्मीद जगा रहे हैं कि जल्द ही दुनियाभर में इसके इस्तेमाल का रास्ता साफ हो सकता है। कोरोना महामारी से दुनियाभर में अब तक 12 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे बहुत बड़ी...

बिहार चुनाव में Facebook पर खर्च करने के मामले में आगे निकली कांग्रेस, BJP-JDU रह गए पीछे

Image
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2020) के नतीजे मंगलवार को आने हैं। इससे पहले, यह बात सामने आई है कि बिहार चुनाव के दौरान पिछले एक महीने में कांग्रेस (Congress) ने राज्य के मतदाताओं (Bihar Voters) तक पहुंच बनाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक (Facebook) पर दूसरों से ज्यादा खर्च किया है। फेसबुक एड लाइब्रेरी के आंकड़ों के अनुसार, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) बिहार पेज ने 8 अक्टूबर से लेकर 6 नवंबर के दौरान फेसबुक पर 1,268 विज्ञापन दिए, जिनपर 61.5 लाख रुपये खर्च किए हैं। फेसबुक एड पर खर्च करने के मामले में भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party), कांग्रेस से पीछे रही। बीजेपी के बिहार पेज के फेसबुक विज्ञापनों पर खर्च उसी अवधि के दौरान कांग्रेस के आधे से भी कम था। बीजेपी बिहार पेज ने फेसबुक एड पर 26.9 लाख रुपये खर्च किए गए, जबकि जेडीयू ने 24.1 लाख रुपये खर्च किए। फेसबुक एड के मामले को देखा जाए तो पिछले एक महीने में जेडीयू-बीजेपी, दोनों का खर्च मिला दिया जाए तब भी बिहार कांग्रेस पेज से काफी पीछे रह जाता है। वहीं एनडीए से अलग होकर बिहार चुनाव लड़ रहे लोक जनशक्ति पा...

दिल्ली में इस बार दिवाली पर ‘धूम धड़ाका नहीं’, बारिश के बन रहे हैं आसार

किसान आंदोलन के चलते 28 ट्रेनें की गईं रद्द, चेक कर लीजिए कहीं आपकी ट्रेन भी तो नहीं इस लिस्ट में!

Image
किसान आंदोलन (kisan agitation) को देखते हुए रेलवे ने बहुत सारी ट्रेनों को रद्द (Railway cancelled some trains) किया है। वहीं ऐसी ट्रेनों की लिस्ट भी लंबी है, जिन्हें आंशिक तौर पर रद्द किया गया है। रेलवे ने यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए इसका नोटिफिकेशन भी जारी किया है और उसमें विस्तार से ये बताया है कि कौन-कौन सी ट्रेनें प्रभावित हुई हैं, ताकि आप अपनी यात्रा प्लान कर सकें। एक बार आप भी इस लिस्ट पर नजर डाल लीजिए कि कहीं आप भी तो इनसे यात्रा नहीं करने वाले हैं। ये रही इन ट्रेनों की पूरी लिस्ट। किसान आंदोलन (kisan agitation) की वजह से रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द (Railway cancelled some trains) किया है और कुछ ट्रेनों के रास्ते बदल दिए हैं। देखिए इन ट्रेनों की पूरी लिस्ट और उसी हिसाब से प्लान कीजिए अपनी यात्रा। किसान आंदोलन (kisan agitation) को देखते हुए रेलवे ने बहुत सारी ट्रेनों को रद्द (Railway cancelled some trains) किया है। वहीं ऐसी ट्रेनों की लिस्ट भी लंबी है, जिन्हें आंशिक तौर पर रद्द किया गया है। रेलवे ने यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए इसका नोटिफिकेशन भी जारी किया...

एक दिन में रेकॉर्ड 96 हजार से ज्यादा कोरोना केस, कुल आंकड़ा 52 लाख के पार

Image
नई दिल्‍ली भारत में रोजाना नए कोरोना केस का फिर एक रेकॉर्ड बन गया है। देशभर में कोविड महामारी पर नजर रखने वाली वेबसाइट covid19india के मुताबिक, गुरुवार को एक दिन में 96,792 नए कोविड केस सामने आए। इसके साथ ही, अब भारत में कोरोना वायरस से संक्रमितों की तादाद बढ़कर 52,12,686 हो गई है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि रिकवर्ड केस की संख्या ऐक्टिव केस के चार गुना हो गई है। कोविड19इंडिया के मुताबिक, भारत में अभी 10,17,717 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 41,09,828 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, इस महामारी से मरने वालों की तादाद 84,404 हो गई है। बहरहाल, कुछ ही घंटों में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से भी कोरोना के नए आंकड़े जारी किए जाएंगे। तब बाकी जानकारियों के अलावा नीचे की राज्यवार लिस्ट भी अपडेट कर दी जाएगी। जानें किस राज्य में कोरोना के कितने मरीज राज्य ऐक्टिव केस ठीक हुए मौत 1. अंडमान निकोबार 196 3345 52 2. आंध्र प्रदेश 90279 497376 5105 3. अरुणाचल प्रदेश 1892 4787 13 4. असम 29091 119367 511 5. बिहार 12959 148656 848 6. चंडीगढ़ 3171 ...