Posts

Showing posts from January, 2026

रूसी तेल ने बिगाड़े अमेरिका और भारत के रिश्ते? क्या बोली सरकार; बड़ी डील कब तक

अगले सप्ताह वॉशिंगटन की अपनी निर्धारित यात्रा से पहले, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के साथ व्यापार, महत्वपूर्ण खनिजों और रक्षा सहित द्विपक्षीय संबंधों के प्रमुख आयामों पर चर्चा की। उम्मीद है कि वह अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/4NCsGtU

भारत में अंसार गजावत-उल-हिंद को खड़ा करना चाहता था डॉक्टर, इस्लामी कानून की भी मंशा

आरोपी डॉक्टर भारत में इस्लामी कानून स्थापित करना चाहता था। इस आतंकी समूह के अंतिम ज्ञात कमांडर मुजमिल अहमद तांत्रे को भी वर्ष 2021 में एक मुठभेड़ में मार दिया गया था। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/q6ulUIk

रूस से खरीद घटा रहा भारत, अमेरिका ने ऑफर किया वेनेजुएला का तेल; होने वाली है ट्रेड डील?

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने भारत को संकेत दिया है कि वह जल्द ही वेनेजुएला से तेल आयात शुरू कर सकता है। इसके पीछे मुख्य उद्देश्य भारत को रूसी तेल के विकल्प के रूप में एक नया स्रोत प्रदान करना है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/lz6g0qc

अकेली भाजपा INDIA गठबंधन के सभी दलों को घेरेगी, असम से बंगाल तक का प्लान तैयार

रणनीति के अनुसार भाजपा के केंद्रीय चुनाव प्रचारक सभी जगहों पर कांग्रेस को केंद्र में रखकर हमलावर रहेंगे। राज्य के नेता स्थानीय समीकरणों के अनुसार राज्य के विरोधी खेमे पर निशाना साध रहे हैं। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/Cu2JnSc

मुसलमान विरोधी बात करते हैं CM, स्वत: संज्ञान लें मीलॉर्ड! CJI से मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की गुहार

बयान में कहा गया है कि CJI से इस मामले में बिना किसी देरी के दखल देने का आग्रह किया गया है। ताकि मजबूती और तेजी से कार्रवाई हो सके क्योंकि ऐसा नहीं होने से नफरत भरे भाषणों को बढ़ावा मिल सकता है और समाज में अशांति फैल सकती है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/nHb3FfX

जेब में हाथ डालकर लोकसभा में भाषण दे रहे थे मंत्री, ओम बिरला ने लगाई फटकार

वहीं, राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को उच्च सदन के 270वें सत्र की शुरुआत करते हुए सदस्यों से संसदीय मर्यादा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने का आह्वान किया। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/WUDxBLv

45 फीसदी चाहते हैं मोदी सरकार US पर थोपे टैरिफ, सर्वे ने बताया भारतीयों का मूड

भारत और यूरोपीय संघ ने मंगलवार को एफटीए पर वार्ता के समापन की घोषणा की थी। इसे ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ बताया जा रहा है। इस समझौते के तहत भारत के 93 प्रतिशत निर्यात को 27 देशों वाले यूरोपीय संघ में शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/8DulEnH

पहाड़िया समुदाय की सुरक्षा के आदेश, झारखंड HC से मुस्लिम आरोपियों की अर्जी खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने साहिबगंज में पहाड़िया समुदाय के उत्पीड़न पर सख्त रुख अपनाते हुए प्रशासन को फटकार लगाते हुए पीड़ितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अदालत ने मुस्लिम आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/x9wykO5

120 मिनट... राहुल गांधी-मल्लिकार्जुन खरगे के साथ शशि थरूर की 'गुप्त' बैठक, बंद कमरे में क्या हुई बात?

कई हफ्तों की अटकलों और कांग्रेस के भीतर बढ़ती बेचैनी के बाद गुरुवार को शशि थरूर ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ बहुप्रतीक्षित बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान उनकी राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ करीब दो घंटे तक सियासी चर्चा हुई। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/wUBnNzC

कौन बनेगा महाराष्ट्र का डिप्टी CM, चर्चा में सुनेत्र पवार का नाम; BJP किस मूड में

Maharashtra Deputy CM: बीते 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा, शिवसेना शिंदे एवं एनसीपी (अजित पवार) की महायुति ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए 288 सीटों में से 230 सीटें जीती थी। इनमें भाजपा ने 132, शिवसेना ने 57 एवं एनसीपी ने 41 सीटें हासिल की थी। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/viFktzU

RCEP पर भारत का क्लियर कट मैसेज, चीन समर्थित व्यापार समझौते शामिल नहीं होगा

भारत ने साफ किया है कि वह चीन समर्थित क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक साझेदारी (RCEP) में शामिल होने पर फिलहाल कोई विचार नहीं कर रहा है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, इस संबंध में अभी कोई प्रस्ताव मौजूद नहीं है और आरसीईपी भारत की सक्रिय व्यापार नीति का हिस्सा नहीं है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/jkFTNXx

इंदौर जल कांड की न्यायिक जांच के आदेश; एमपी HC ने बनाया आयोग, तय की डेड लाइन

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने शहर में दूषित पानी की समस्या को बेहद गंभीर मानते हुए इसकी न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। अदालत ने एक सदस्यीय आयोग का गठन किया है जिसे मामले की स्वतंत्र जांच कर 4 हफ्तों के भीतर अंतरिम रिपोर्ट सौंपनी होगी। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/oQBzAgh

SIR पर फिर ममता सरकार बनाम चुनाव आयोग, CM के फैसले पर ECI ने लगाई रोक

पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से एसआईआर के मुद्दे पर ममता बनर्जी सरकार और चुनाव आयोग आमने-सामने आ गए हैं। राज्य सरकार ने तीन अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया था। यह अधिकारी एसआईआर पर अपना काम कर रहे थे। आयोग ने इनके ट्रांसफर को तत्काल रद्द करने का आदेश दिया है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/452KHpm

ट्रंप की धमकियों से हिली वैश्विक राजनीति, EU-कनाडा भारत के करीब, ब्रिटेन नई राह पर

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच अब नाटो सहयोगी देश अमेरिका पर अपनी निर्भरता कम करते नजर आ रहे हैं। एक तरफ कनाडा और ईयू भारत के साथ अपने संबंध मजबूत करते नजर आ रहे हैं। वहीं ब्रिटिश पीएम आठ साल के बाद चीन जा रहे हैं। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/l4pQRfM

जो काम खुद नहीं कर पाया, वह यूरोप ने कर दिखाया; भारत से डील पर अड़ंगा लगाएगा अमेरिका?

अमेरिका की बौखलाहट का असली कारण 'व्यापार' से ज्यादा 'रूस' है। ट्रंप प्रशासन का मानना है कि उसने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाकर अपनी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाया, लेकिन यूरोप ने 'चोर दरवाजे' से रूस की मदद जारी रखी। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/s4c0XVj

दावोस में बिल्डरों और ठेकेदारों का क्या काम था? आदित्य ठाकरे ने देवेंद्र फडणवीस पर कसा तंज

शिवसेना यूबीटी नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि दावोस में विश्व आर्थिक मंच में बिल्डरों और ठेकेदारों का क्या काम था। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर इनडायरेक्ट तंज कसा है।  from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/sQMdx2P

'कई भाषाओं को निगल गई'; चुनावी माहौल में उदयनिधि ने हिंदी पर फिर बोला हमला

तमिलनाडु के उप मुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने एक बार फिर से हिंदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हिंदी उत्तर भारत की कई भाषाओं को निगल गई है। डीएमके केंद्र सरकार की तीन भाषा नीति का विरोध कर रही है क्योंकि इसके जरिए हिंदी थोपने की कोशिश की जा रही है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/RSBcLPd

किले में तब्दील दिल्ली; परेड में आकर्षण का केंद्र होंगे ये अत्याधुनिक हथियार

गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। जल, थल और नभ से चप्पे-चप्पे पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सुरक्षा के लिए छह स्तरीय घेरा बनाया गया है जिसमें दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के करीब 15 हजार जवान तैनात हैं।  from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/cYu3aZm

केरल को 5 में से तीन पद्म विभूषण. जानें किस राज्य को मिले सबसे ज्यादा पद्म पुरस्कार

इस बार कुलल 131 पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया है। कुल तीन पद्म विभूषण पुरस्कार में से तीन केरल को गए हैं। वहीं सबसे ज्यादा पुरस्कार महाराष्ट्र को मिले हैं। दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/9pnCfmz

3 राज्यों में मैंने की 19 रसियन महिलाओं की हत्या; रूसी नागरिक का दावा, जानें सच्चाई

लियोनोव पिछले तीन साल से भारत में रह रहा था। वह खुद को सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताता था, लेकिन गुजारे के लिए कई काम करता था। वह एक थेरेपी सेंटर में काम करता था। एक रशियन ग्रुप के साथ डांस परफॉर्म करता था। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/uzD5Bqp

वीके सक्सेना मानहानि केस में मेधा पाटकर को राहत, अदालत ने किया बरी; क्या कहा?

दिल्ली की एक अदालत से सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर को बड़ी राहत मिली है। अदालत ने मेधा पाटकर को दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना की ओर से दायर किए गए आपराधिक मानहानि के मामले में बरी कर दिया है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/r2sZOBt

राज्यपालों को 'कठपुतली' की तरह इस्तेमाल कर रही केंद्र सरकार, मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार गैर भाजपा शासित राज्यों में अपने ऐसे कठपुतली राज्यपाल बना देते हैं जो कि उनके इशारे पर ही काम करते हैं और राज्य की सरकारों को परेशान करते हैं।  from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/GVKUmbS

सरकार के खिलाफ दिए थे आदेश, इसलिए क्यों होना चाहिए जज का ट्रांसफर; सुप्रीम कोर्ट के जज ने उठाए सवाल

सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस भुइयां ने साफ किया कि कॉलेजियम का यह दर्ज करवाना कि जज का ट्रांसफर की सिफारिश सरकार के अनुरोध पर की गई, इससे पता चलता है कि प्रक्रिया में एग्जीक्यूटिव का दखल हुआ, जोकि सही नहीं है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/v4xQeBI

‘जन गण मन’ की तरह ‘वंदे मातरम’ के समय भी खड़ा होना होगा, सरकार बनाएगी राष्ट्रगान जैसे नियम

यह कदम ऐसे समय में उठाया जा रहा है जब सरकार वंदे मातरम का साल भर चलने वाला उत्सव मना रही है। बीजेपी ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति के चलते राष्ट्रीय गीत के महत्व को कम करने का आरोप लगाया है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/aS3kZXr

भारत ही नहीं, अब 40 से अधिक देशों में होगा SIR; चुनाव आयोग के दिल्ली डिक्लेरेशन पर बनी सहमति

चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने भी सम्मेलन की सफलता पर जोर दिया। संधू ने कहा कि विभिन्न देशों के बीच सीखने की इच्छा और आपसी सम्मान वैश्विक चुनावी समुदाय की पेशेवर परिपक्वता को दर्शाता है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/ySqANXU

अपनी 'कमजोरी' का असर अर्थव्यवस्था पर न पड़ने दें; राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा तंज

राहुल गांधी ने अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ की वजह से व्यापारियों को हो रहे नुकसान को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। पीएम मोदी पर तेज हमला करते हुए लोकसभा नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पीएम को अपनी कमजोरी का असर अर्थव्यवस्था पर नहीं पड़ने देना चाहिए। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/r7KiubO

बगल की सीट पर अजित डोभाल को देखकर चौंके पूर्व केंद्रीय मंत्री, तत्काल ली सेल्फी और...

10 जनवरी को विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर अपने संबोधन में अजित डोभाल ने स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्षों, भारत की सभ्यता पर हुए हमलों और मजबूत नेतृत्व के महत्व का जिक्र किया था। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/HjEA6sK

घर की दीवार से लेकर अनाज तक; जनगणना 2027 पहले फेज में पूछे जाएंगे 33 सवाल, देखें LIST

Census 2027: अधिसूचना के अनुसार, जनगणना अधिकारी भारत की जनगणना 2027 के संबंध में आवास गणना और घर-सूचीकरण के दौरान इन सभी सवालों को पूछ सकते हैं। सवालों की शुरुआत भवन संख्या, मकान के फर्श, दीवारों और छत की मुख्य निर्माण सामग्री से होगी। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/52DjLZf

गैंगरेप के दो वर्ष बाद जान गंवानी वाली लड़की के परिजनों ने कहा, सरकार ने नहीं दिलाया इंसाफ

केएसओ ने आरोप लगाया कि कोई उचित जांच नहीं की गई और अपराध के दोषियों को न तो गिरफ्तार किया गया और न ही उन पर मुकदमा चलाया गया, और न ही किसी अधिकारी को जवाबदेह ठहराया गया। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/zNVo3PL

पाकिस्तान में निकाह कर बुरी फंसी सरबजीत कौर, भारतीय जासूस होने के आरोप; कोर्ट पहुंचा मामला

याचिका में कहा गया है कि सरबजीत कौर श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के उपलक्ष्य में 1,923 तीर्थयात्रियों के एक समूह के साथ चार नवंबर 2025 को अटारी सीमा के रास्ते अमृतसर से पाकिस्तान गई थीं। हालांकि वह समूह के साथ भारत वापस नहीं आईं और बाद में पाकिस्तान में निकाह कर लिया। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/Xe5GRHf

PM मोदी के बाद गौतम गंभीर का काम है सबसे मुश्किल, भारतीय कोच से मिलकर बोले शशि थरूर

India vs New Zealand: भारत ने सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की 35 गेंद में 84 रन की धमाकेदार पारी से बुधवार को यहां पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 48 रन से जीत दर्ज की। इस तरह पांच मैच की श्रृंखला में भारत 1-0 से आगे हो गया। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/DFrjsPw

दिल्ली की इस कॉलोनी में बुरे हालात; गलियों में 3 फीट पानी, VIDEO दिखा बरसी कांग्रेस

दिल्ली के किराड़ी विधानसभा क्षेत्र के शर्मा एन्क्लेव में 8 महीनों से सीवर का पानी जमा होने से ढाई हजार लोग परेशान हैं। जलभराव के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। लोगों का निकलना मुश्किल है। कांग्रेस ने इसके लिए बीजेपी और आप को जिम्मेदार ठहराते हुए जल्द समाधान की मांग की है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/skcWUiZ

परिसीमन ने बढ़ाई सिद्धारमैया की चिंता, बोले- दक्षिण भारत के राज्यों की घट जाएगी लोकसभा सीटें

उत्तर भारतीय राज्यों की सीटों में भारी बढ़ोतरी होने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने मांग की कि केंद्र को या तो 1971 की जनगणना को आधार बनाए रखना चाहिए या फिर सीटों की संख्या इस तरह बढ़ानी चाहिए कि किसी राज्य का प्रतिनिधित्व कम न हो। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/nsk8ZPp

गुजरात के पास सागर में उबाल से दहशत; हाई अलर्ट, क्या यह बड़े खतरे का संकेत- VIDEO

गुजरात तट के पास समुद्र में पानी उबलने और बुलबुले उठने की रहस्यमयी घटना से हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने इसे गैस रिसाव या भूगर्भीय हलचल का संकेत मानते हुए हाई अलर्ट जारी किया है। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट… from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/oQ0hILk

यह कोई युद्ध का मैदान नहीं है, पति-पत्नी के विवाद पर भड़का सुप्रीम कोर्ट; रद्द कर दी शादी

पति-पत्नी के झगड़े के एक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यह कोई युद्ध का मैदान नहीं हैं जहां दंपति झगड़ते रहें और अदालत का समय खराब करते हैं। कोर्ट ने दंपती का विवाह भंग कर दिया है।  from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/qS0Qz7X

एससी एसटी एक्ट के तहत सिर्फ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना अपराध नहीं, SC ने समझाया

कानून के तहत जो कोई भी, SC या ST का सदस्य न होते हुए जानबूझकर किसी अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति के सदस्य को सार्वजनिक स्थान पर अपमानित करने के इरादे से अपमानित करता है या डराता है, किसी SC या ST के सदस्य को सार्वजनिक स्थान पर जाति के नाम से गाली देता है, वह दंडनीय अपराध है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/BhZcKeR

PM मोदी स्वीकारेंगे ट्रंप का न्योता? गाजा बोर्ड के लिए इनवाइट लिस्ट में पाक समेत ये देश

ट्रंप ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘बोर्ड ऑफ पीस’ का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित किया। यह निकाय, गाजा में स्थायी शांति लाने और ‘वैश्विक संघर्ष’ के समाधान के लिए ‘‘एक साहसिक नए दृष्टिकोण’’ पर काम करेगा। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/mpAGoKy

आप होंगे बड़े ASG, जज तो नहीं हैं… कोर्ट रूम में ही भिड़ गए कपिल सिब्बल और ASG राजू; मीलॉर्ड हैरान

ASG राजू के आरोप पर कपिल सिब्बल नाराज हो गए और उन्होंने तपाक के कहा कि आपने ऐसा कहने की हिम्मत कैसे की कि मैंने अदालत को गुमराह किया है। मैंने कभी किसी कोर्ट को गुमराह नहीं किया। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/0HMneP3

न्याय दिलाने में जिला अदालतों की भूमिका अहम, CJI ने प्राथमिक केंद्र से क्यों की तुलना

प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने सोमवार को कहा कि न्याय प्रदान करने में जिला अदालतों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने उच्च न्यायालयों के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट से भी युवा वकीलों को जिला अदालतों में वकालत करने के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/EjWT0Lh

जल्द बजेगा ट्रंप का बाजा, मादुरो जैसे हमें नहीं उठा सकते; बाबा रामदेव का दावा

जनवरी की शुरुआत में अमेरिकी सैन्य अभियान के परिणामस्वरूप वेनेजुएला के तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को मादक पदार्थों से जुड़े आरोपों में पकड़ लिया गया था। इस घटना ने देश में अनिश्चितता को जन्म दे दिया था। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/bYFWlRn

फ्री में नहीं मिलेगी ट्रंप के बोर्ड ऑफ पीस की स्थाई सदस्यता, भारत को भी देनी होगी इतनी मोटी फीस

Board of Peace: इस बोर्ड की अध्यक्षता ट्रंप के पास होगी। अगर भारत न्योता स्वीकार करता है, तो वह तीन सालों के लिए बोर्ड का हिस्सा बन जाएगा। हालांकि, अगर किसी देश को सदस्य बने रहना है, तो आर्थिक रूप से योगदान भी देना होगा। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/jroBn0Z

गणतंत्र दिवस पर साजिश? जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ बड़ा अभियान, घयाल हो गए 8 जवान

जम्म-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में अब तक कम से कम 8 जवान घायल हो गए हैं। रुक-रुककर गोली बारी हो रही है। इस इलाके में तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।  from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/036uzSF

कौन हैं चिंदना सिन्हा, 3 साल में 1500 बच्चों को बचाया; मिला रेलवे का सबसे बड़ा सम्मान

चंदना सिन्हा के लिए यह पुरस्कार महज एक उपलब्धि नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है। पुरस्कार ग्रहण करने के कुछ ही घंटों बाद जब वे लखनऊ लौटीं, तो उन्हें सूचना मिली कि प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर एक बच्चा अकेला बैठा है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/MH6tdhN

तमिलनाडु चुनाव पर कांग्रेस की मैराथन मीटिंग, आलाकमान पर छोड़ दिया फाइनल फैसला

तमिलनाडु में विधासनभा चुनाव की रणनीति बनाने के लिए कांग्रेस कमेटी ने मैराथन बैठक की जिसमें करीब 40 नेता शामिल हुए। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष और राहुल गांधी भी मौजूद थे।  from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/5SIe4GL

रैली में टीएमसी सांसद के पिता की तारीफ करने लगे पीएम मोदी, जानें कौन थे शिवेंदु शेखर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मालदा में रैली के दौरान वकील और हिंदू महासभा के नेता शिवेंदु शेखर को श्रद्धांजलि दी। उनके बेटे सुखेंदु शेखऱ राय इस समय टीएमसी से राज्यसभा के सांसद हैं।  from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/hzs6VQG

अगर भारत में कुछ भी होता है, तो इसके बारे में हिंदुओं से पूछा जाएगा; मोहन भागवत क्या बोले

मोहन भागवत ने कहा कि विश्व भारत से कुछ अपेक्षा रखता है और पर्याप्त शक्ति व प्रभाव होने पर देश सार्थक योगदान देने में सक्षम होगा। उन्होंने कहा कि शक्ति में केवल सशस्त्र बल ही नहीं, बल्कि बुद्धि, सिद्धांत और नैतिक मूल्य भी होते हैं। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/DWeFqTi

Vande Bharat 4.0: अगले साल तक 350 की रफ्तार से चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, रेलवे की तैयारी

वंदे भारत 4.0 केवल रफ्तार के बारे में नहीं है, बल्कि सुरक्षा के मामले में भी यह दुनिया के बेहतरीन मानकों को अपनाएगी। कवच 5.0 भारत का स्वदेशी 'ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन' सिस्टम है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/BhbFIyL

वहां युद्ध जैसे हालात, लेकिन मोदी हैं तो मुमकिन है; ईरान से लौटे भारतीयों ने सुनाई आपबीती

इंटरनेट पूरी तरह बंद कर दिया गया था, जिससे वे अपने परिवारों को अपनी सलामती की खबर भी नहीं दे पा रहे थे। एक छात्र ने बताया कि जब वे बाहर निकलते थे, तो प्रदर्शनकारी उनकी कारों के सामने आ जाते थे, जिससे वहां रहना असुरक्षित हो गया था। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/SqnYZUT

25 साल का 'राज' खत्म, बीजेपी- शिंदे ने 118 सीटें के साथ बीएमसी पर गाड़ा झंडा

बीएमसी चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। 227  सीटों वाली बीएमसी में बीजेपी और शिवसेना ने मिलकर 118 सीटें हासिल कर ली हैं। इसके साथ ही बहुमत के साथ बीएमसी पर महायुति का कब्जा हो गया है।  from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/V5CgoHa

BMC चुनाव में क्या है स्याही विवाद? जिसका वीडियो हुआ वायरल; निशाने पर क्यों राज्य निर्वाचन आयुक्त

मतदाताओं की उंगलियों पर लगाई गई स्याही के थिनर से आसानी से मिट जाने के आरोपों के बाद निर्वाचन आयोग विवादों में घिर गया है। इस पर आयोग ने एक प्रेस वार्ता कर कहा कि स्याही लगाने के बाद सूखने में लगभग 10 से 12 सेकंड लगते हैं। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/ze8HCr9

इजरायल यात्रा पर भारत की सख्त हिदायत, नागरिकों को सावधान रहने को कहा; जानें क्यों

विदेश मंत्रालय की एडवाइजरी में कहा गया है कि क्षेत्र में मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए, इस समय इजरायल में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और इजरायली अधिकारियों तथा होम फ्रंट कमांड द्वारा जारी सुरक्षा दिशानिर्देशों और प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की सलाह दी जाती है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/tDmoEXP

12 साल से कोमा में है बेटा, इच्छामृत्यु देने की पिता की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

पीठ ने रेखांकित किया कि उन्होंने अपने तरीके से यह बताने की कोशिश की कि लगभग दो वर्षों की अवधि में दिए गए चिकित्सा उपचार को बंद कर दिया जाए और प्रकृति को अपना काम करने दिया जाए। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/MnCUNSg

ईरान का हवाई क्षेत्र बंद, रद्द हो सकती हैं उड़ानें; एयर इंडिया और इंडिगो की एडवाइजरी

एयर इंडिया के अलावा IndiGo एयरलाइंस ने भी इसी तरह की ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इंडिगो ने कहा- ईरान द्वारा अचानक हवाई क्षेत्र बंद किए जाने के कारण हमारी कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/zuY14VK

चाबहार से कश्मीर तक; ईरान की अशांति से बढ़ेगी भारत की चिंता, चीन-पाक को कैसे फायदा

ईरान ऐतिहासिक रूप से पाकिस्तान के प्रभाव को संतुलित करने वाला स्तंभ रहा है। एक मुस्लिम बहुल देश होने के बावजूद, तेहरान ने कभी भी कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान के भारत-विरोधी नैरेटिव का खुलकर समर्थन नहीं किया है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/DJl5BXx

मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर, ईरान ने जयशंकर को घुमाया फोन; जानें क्या हुई बात

ईरान में जारी बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों और सरकारी दमन के बीच ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर को फोन किया। दोनों नेताओं ने ईरान और उसके आसपास की तेजी से बदलती स्थिति पर विस्तार से बातचीत की। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/fc2z9Td

ईरान के साथ बिजनेस करने वालों पर ट्रंप ने थोपा टैरिफ, भारत पर कितना असर

ट्रंप ने घोषणा की है कि ईरान के साथ व्यापार करने वाले किसी भी देश को अमेरिका के साथ अपने व्यापार पर 25 प्रतिशत शुल्क का भुगतान करना होगा। यह एक ऐसा कदम जो भारत, चीन और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जैसे ईरान के प्रमुख व्यापारिक भागीदारों को प्रभावित कर सकता है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/SwVh3re

भारत को चाहिए रॉकेट फोर्स, चीन और पाकिस्तान पहले ही बना चुके; आर्मी चीफ जनरल द्विवेदी की मांग

सेना प्रमुख ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेना ने अपनी तैयारियों में कई अहम बदलाव किए हैं। हाल ही में सेना की मारक क्षमता बढ़ाने के लिए इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप (आईबीजी) के गठन को मंजूरी दी गई है। यह प्रक्रिया लंबे समय से लंबित थी, लेकिन अब इसकी राह साफ हो गई है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/SQDZH4m

पालक पनीर पर विवाद, कोर्ट तक पहुंच गया मामला; 1.6 करोड़ रुपये में हुई सुलह

अमेरिका की यूनिवर्टी में पीएचडी करने वाले दो भारतीय स्टूडेंट्स को पालक पनीर की वजह से पढ़ाई बीच में छोड़कर भारत लौटना पड़ा। पालक पनीर गर्म करने के दौरान विवाद हो गया और मामला कोर्ट तक पहुंच गया  from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/J426FOg

ईरान के साथ बिजनेस करने वालों पर ट्रंप ने लगाया 25 फीसदी टैरिफ, भारत कितना करता है व्यापार

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसक कार्रवाई को लेकर ईरान पर हमले की उनकी चेतावनी के बाद तेहरान वाशिंगटन के साथ बातचीत करना चाहता है। ईरान में प्रदर्शनों में मरने वालों की संख्या बढ़कर कम से कम 599 हो गई है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/vKu1lQB

पहलवान सुशील कुमार ने सागर धनखड़ हत्याकांड में डाली नियमित जमानत याचिका, क्या दलील?

पहलवान सुशील कुमार ने पहलवान सागर धनखड़ हत्याकांड में नियमित जमानत की मांग करते हुए दिल्ली की एक अदालत में याचिका डाली है। उन्होंने बदले हुए हालात को देखते हुए अर्जी डाली है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/CySbAlv

भारत के ऐतराज के बावजूद बाज न आ रहा चीन, शक्सगाम घाटी पर फिर ठोका दावा; पाक से क्या नाता

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि शक्सगाम घाटी भारतीय क्षेत्र है। हमने 1963 में किए गए तथाकथित चीन-पाकिस्तान ‘सीमा समझौते’ को कभी मान्यता नहीं दी है। हम लगातार कहते आए हैं कि यह समझौता अवैध और अमान्य है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/4eoGAEC

अवैध प्रवासियों का हब बनी मुंबई? 30 हजार में दिए जा रहे फर्जी वोटर कार्ड, पैटर्न करेगा हैरान

मुंबई से एक चौंकाने वाली रिपोर्ट आई है। इसके मुताबिक मुंबई में बड़ी संख्या में मुसलमान बांग्लादेश और म्यांमार से अवैध रूप से लोग आकर बसे हुए हैं। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि इन लोगों ने यहां आने के बाद वोटर कार्ड और आधार कार्ड जैसे वैध भारतीय पहचान पत्र बनवा लिए हैं। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/K71LMcj

ईरान में भारतीय नागरिकों को कर लिया गिरफ्तार? अब ईरानी राजदूत ने बताई असली बात

ईरान में विरोध तेज होने के बाद से वहां की सरकार लगातार विदेशी तत्वों और अंतरराष्ट्रीय मीडिया पर गलत नैरेटिव फैलाने का आरोप लगाती रही है। अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक सूचनाएं फैलाई जा रही हैं। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/F1DufIy

PF के पैसों के चक्कर में ली दोस्त की जान, ऑनलाइन गेमिंग की लत में खूनी बना युवक; 6 महीने बाद खुलासा

मुंबई के कुर्ला इलाके में रहने वाले युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि युवक की हत्या उसके ही दोस्त ने की थी, दोनों के बीच में पीएफ के पैसे को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चक्कर में आरोपी ने पीड़ित को नदी मे डुबाकर मार डाला।  from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/6fEO8Rn

कर्नाटक के गांव में नींव खोदते वक्त मिला सोना, ASI के अधिकारियों ने बताई 'खजाने' की सच्चाई

कर्नाटक के एक गांव में मकान की नींव खोदते वक्त सोने के गहने मिले थे। एएसआई की टीम ने दौरा किया और कहा कि यह कोई खजाना नहीं है बल्कि पहले के लोग अपने धन को ऐसे ही छिपा दिया करते थे। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/zA1PsKN

शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर बरसाईं लाठियां; धरने पर बैठे भाजपा नेता

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी चंद्रकोना रोड पुलिस चौकी में घुस गए और जमीन पर बैठकर धरना शुरू कर दिया। उन्होंने घोषणा की कि जब तक हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे परिसर नहीं छोड़ेंगे। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/5VSu8tn

इन देशों को पछाड़ चावल बाजार पर फिर भारत का कब्जा, बांग्लादेश सहित दुनिया भर में बढ़ी डिमांड

अधिकारी के अनुसार, नॉन-बासमती चावल का निर्यात 25% बढ़कर 15.15 मिलियन टन हो गया। वहीं बासमती चावल का निर्यात 8% की बढ़ोतरी के साथ रिकॉर्ड 6.4 मिलियन टन पर पहुंच गया। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/Nq0EoX4

बुर्के वाली PM बनी, तो जय श्री राम भी नहीं बोल पाएंगे; ओवैसी के बयान पर भड़के नितेश राणे

हैदराबाद सांसद ओवैसी की हिजाबी पीएम वाले बयान को लेकर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने उन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ओवैसी हमें यह कहकर डराने की कोशिश कर रहे हैं कि अगर कल कोई बुर्का पहनी महिला प्रधानमंत्री बन जाती है, तो सभी को जबरन धर्म परिवर्तन कराया जाएगा। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/lYGFm9A

'बॉम्बे महाराष्ट्र का शहर नहीं'; अन्नामलाई के बयान पर भड़के संजय राउत, BJP की सफाई

महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव में प्रचार करने आए तमिलनाडु भाजपा के पूर्व प्रमुख अन्नामलाई के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने एकनाथ शिंदे और मुख्यमंत्री फडणवीस पर निशाना साधते हुए पूछा है कि आखिर भाजपा क्या कहना चाहती है? from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/Z1gsDPf

कतर ने पूर्व भारतीय नौसेना अधिकारी को फिर गिरफ्तार किया, मौत की सजा के बाद हुए थे रिहा

रिहाई के बाद सात पूर्व नौसेना अधिकारी भारत वापस लौट आए थे, लेकिन कमांडर पूर्णेंदु तिवारी को कतर में ही रुकने के लिए कहा गया था। उन पर लगे कुछ आरोपों के चलते उनके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया जारी रखी गई थी। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/ws2LXCT

भारत-अमेरिका ट्रेड डील क्यों अटकी? लुटनिक के दावों और ऑपरेशन सिंदूर के बीच की कड़वी हकीकत

भारत ने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि युद्ध विराम पाकिस्तान के अनुरोध पर द्विपक्षीय रूप से हुआ था। ट्रंप के बार-बार मध्यस्थता का श्रेय लेने की कोशिशों ने द्विपक्षीय संबंधों में तनाव पैदा कर दिया था। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/LsT7GD0

भारत को वेनेजुएला का तेल बेचेगा अमेरिका, ट्रंप सरकार तैयार; किसके खाते में जाएगा पैसा?

भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक है, और उसकी रिफाइनरियां वेनेजुएला के भारी कच्चे तेल को संसाधित करने में सक्षम हैं। 2019 से पहले भारत वेनेजुएला का प्रमुख खरीदार था। जानिए पूरा मामला क्या है? from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/D6Buk2X

ओवैसी से गठबंधन पर BJP केंद्रीय नेतृत्व नाराज, कहीं चिपक न जाए 'B-टीम' वाली बात

भाजपा को आशंका है कि महाराष्ट्र में महायुति के बीच विवादों का असर बीएमसी समेत विभिन्न महानगर पालिकाओं में हो सकता है। इस बार सबसे ज्यादा विवाद भाजपा व उसकी सहयोगी शिवसेना के साथ ही हुआ है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/24nDOZs

फिर तुर्कमान गेट पहुंचे बुलडोजर, मलबा हटाया; 6 और अरेस्ट; रडार पर 10 इन्फ्लुएंसर

दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में एमसीडी के अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हुई हिंसा मामले में पुलिस ने छह और लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 10 ऐसे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों की पहचान की है जिन्होंने मस्जिद गिराए जाने की झूठी अफवाह फैलाई थी।  from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/rkNh7XQ

ईडी ने सही जगह मारी रेड, I-PAC और प्रशांत किशोर के सभी घोटालों का हो पर्दाफाश: भाजपा सांसद

भाजपा सांसद ने कहा कि मैं ईडी को सही जगह रेड करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। प्रशांत किशोर और आईपैक के सभी घोटालों का पर्दाफाश होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशांत किशोर और आईपैक काले धन को सफेद धन में बदलने का काम करते हैं। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/v6GYL8d

सोमनाथ मंदिर को लेकर क्या है विवाद? BJP के निशाने पर नेहरू, गजनी-खिलजी तक का जिक्र

त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि पंडित नेहरू ने भारतीय दूतावासों को पत्र लिख कर सोमनाथ ट्रस्ट को मदद से साफ मना कर दिया, जिसमें अभिषेक समारोह के लिए नदी से पानी के अनुरोध भी शामिल थे। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/PhaDQHZ

बगैर बताए कांग्रेस नेताओं ने BJP के साथ कर ली थी डीलिंग, अब 12 पर ऐक्शन, क्या है मामला

पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस के चुनाव चिह्न पर निर्वाचित हुए सभी पार्षदों को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। इसमें कहा गया कि स्थानीय निकाय में भाजपा के साथ गठबंधन करने का निर्णय पार्टी के राज्य नेतृत्व को सूचित किए बिना लिया गया था। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/HNxQUsv

ट्रंप 3 साल में बाहर हो जाएंगे, पर मोदी पॉपुलर हैं और सत्ता में हैं; US एक्सपर्ट ने की तुलना

इयान ब्रेमर ने कहा, 'ट्रंप ने जो किया उसे अगला राष्ट्रपति बदल भी सकता है। यह शी जिनपिंग नहीं है, यह मोदी भी नहीं है जो 10 साल से ज्यादा समय से देश चला रहे हैं और लोकतंत्र में लोकप्रिय बने हुए हैं। यह ट्रंप हैं, जो 80 साल के हैं और अलोकप्रिय हैं और 3 साल में पद छोड़ देंगे।' from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/gzbXLK4

NMC का बड़ा फैसला; श्री माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज की मान्यता रद्द, छात्रों का क्या होगा?

जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस में एमबीबीएस कोर्स चलाने की अनुमति नेशनल मेडिकल कमीशन ने तत्काल प्रभाव से वापस ले ली है। यह फैसला 2 जनवरी 2026 को हुए अचानक निरीक्षण में गंभीर कमियां पाए जाने के बाद लिया गया। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/dmMqQi0

DMK से तकरार और TVK से इकरार? 32 पर कांग्रेस नहीं तैयार; टीम राहुल ने कैसे बढ़ा दी स्टालिन की टेंशन

कांग्रेस पार्टी ने अपने आंतरिक सर्वे के हिसाब से 40 सीटों का टारगेट सेट किया था लेकिन DMK ने उसे महज 32 सीटें ऑफर की हैं। अब ऐसी तनातनी के बाद कांग्रेस 38 सीटों तक पहुंच पाई है लेकिन स्टालिन की पार्टी टस से मस नहीं हो रही। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/KtuRaZ4

सावधान! आज और बिगड़ेगा मौसम; प्रचंड ठंड के बीच शीतलहर और घना कोहरा, बारिश के आसार

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 6 से 9 जनवरी तक, पूर्वी राजस्थान में 6 से 10 जनवरी तक और छत्तीसगढ़ व झारखंड में अलग-अलग जगहों पर ठंडी लहर की चेतावनी है। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री और गिरेगा। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/eOxDQ4j

मैं कभी पार्टी लाइन से अलग नहीं हुआ, शशि थरूर ने दी सफाई; खरगे से चुनाव हारने पर भी बोले

यह पूछे जाने पर कि क्या ये मुद्दे कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने के बाद शुरू हुए, शशि थरूर ने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन करती है और अतीत में कई नेताओं ने आंतरिक चुनाव लड़े हैं। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/oM2f14y

रिज में 473 पेड़ काटने की मांग; SC ने DDA को नहीं दी मंजूरी, सुना दी दो-टूक

सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया कि वह डीडीए को दिल्ली रिज क्षेत्र में और पेड़ काटने की अनुमति तभी देगा जब पूरी तरह संतुष्ट हो जाएगा कि पेड़ लगाने और वनीकरण की बहाली से जुड़े उसके पिछले आदेशों का पालन किया गया है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/srNnvAW

अहमदाबाद विमान हादसे में नई जानकारी का दावा, कांग्रेस सांसद ने सरकार से मांगा जवाब

कांग्रेस सांसद पी चिदंबरम ने दावा किया है कि उनके कार्यालय को अहमदाबाद विमान दुर्घटना में नई जानकारी मिलने की सूचना मिली है। उन्होंने केंद्र सरकार से कहा है कि विमान हादसे के बारे में विस्तृत जानकारी सामने रखी जानी चाहिए। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/6KJmHiy

लव जिहाद की परिभाषा बता दो, संसद में आंकड़े पेश करो; असदुद्दीन ओवैसी की RSS-BJP को चुनौती

यह विवाद शनिवार को भोपाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के भाषण से शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने कहा था कि लव जिहाद जैसे मुद्दों को परिवारों के भीतर बातचीत को मजबूत करके हल किया जा सकता है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/yuhHxOE

लोकतंत्र पर हमला; ममता बनर्जी का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेटर, कहा- तुरंत रोको SIR

सीईसी ज्ञानेश कुमार को लिखे लेटर में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया कि एसआईआर प्रक्रिया में गंभीर खामियां हैं और यह हमारे लोकतंत्र के मूल ढांचे और संविधान की भावना पर प्रहार करती है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/Ox23J5s

घर से ही शुरू होना चाहिए लव जिहाद रोकने का प्रयास, RSS चीफ ने बताई हिंदू परिवारों की 'कमी'

आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने कहा कि लव जिहाद को रोकने का प्रयास परिवार से ही शुरू होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कहीं ना कहीं हिंदू परिवारों में संवाद की कमी की वजह से लव जिहाद बढ़ रहा है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/XiJPG6g

वेनेजुएला पर अमेरिकी अभियान से भड़के इस राज्य के सीएम, हमले को आतंकी घटना बताया

केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर किए गए हमले की निंदा की है। उन्होंने इसे एक साम्राज्यवादी आक्रमण बताते हुए आतंकी हमला करार दिया। इतना ही नहीं उन्होंने इसे लैटिन अमेरिका की शांति के लिए भी खतरा बताया। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/X9tE8nc

हिमाचल में पाकिस्तान की ISI ने कराया ब्लास्ट? पंजाब पुलिस को क्यों हो रहा शक, बड़ी वजह

गोपी नवांशहरीया नवंबर 2024 से पंजाब में पुलिस ठिकानों पर कई हमलों की जिम्मेदारी ले चुका है। BKI और PSA पहले भी पंजाब में हुए इसी तरह के विस्फोटों की जिम्मेदारी लेते रहे हैं, जो ISI के निर्देश पर किए गए थे। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/MNwonA6

ऑपरेशन सिंदूर पर पाक का यूटर्न, चीन को दिया सीजफायर का क्रेडिट; पहले था ट्रंप के साथ

चीन और पाकिस्तान के इन दावों के विपरीत भारत का रुख हमेशा से स्पष्ट रहा है। भारत ने शुरू से ही किसी भी तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप या मध्यस्थता की बात को सिरे से खारिज किया है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/BwQ89E5

सऊदी अरब जा रहे हैं? दवाओं का क्लियरेंस नहीं लिया तो लैंड करते ही लग सकती है हथकड़ी

सऊदी अरब ने एडवाइजरी जारी करके कहा है कि उनके यहां आने वाले लोगों को दवाइयों का क्लियरेंस लेना होगा। इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल भी लॉन्च किया गया है जहां क्लियरेंस ली जा सकती है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/65Dfhvs

महाराष्ट्र में केवल मराठी अनिवार्य; भाषा को लेकर बढ़ते विवाद के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य में केवल मराठी भाषा ही अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त छात्रों को अपनी पसंद की तीसरी भाषा चुनने की अनुमति है, लेकिन अनिवार्य केवल एक ही भाषा है। उन्होंने कहा सभी भारतीय भाषाओं का सम्मा करना चाहिए। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/fPNFdpw

90 दिनों तक काम जरूरी, पेंशन की भी व्यवस्था; डिलिवरी बॉय के लिए सरकार का नया प्रस्ताव

लाभ प्राप्त करने के लिए श्रमिकों को एक विशिष्ट अवधि के लिए कार्य करना अनिवार्य होगा। यदि कोई श्रमिक केवल एक ही प्लेटफॉर्म के साथ जुड़ा है, तो उसे एक वित्तीय वर्ष में कम से कम 90 दिनों तक काम करना होगा। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/W5sO6ZD

लड़की बनकर 15 साल के लड़के से इंस्टाग्राम पर चैट, रोमांस के नाम पर बुलाया, फिर अपहरण

महाराष्ट्र के ठाणे में एक 15 साल के लड़के से कुछ लोगों ने लड़की बनकर इंस्टाग्राम पर बात की। इसके बाद उसे भरोसे में लेकर मिलने के लिए बुलाया, जहां पर उसका अपहरण कर लिया गया और फिर उसके मां-बाप से 20 लाख रुपए की मांग की। पुलिस ने फिलहाल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। from Latest India News, India News In Hindi, National News in Hindi (देश न्यूज़) - इंडिया न्यूज़, भारत की ताज़ा खबरें https://ift.tt/r65OzSs